Indore news : क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, 40 पिस्टल और 36 मैगजीन जप्त
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जहां क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार तस्करों से 40 अवैध फायर आर्म्स, 36 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस, हथियार बनाने के औजार के साथ एक कार जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। उधर, पुलिस को देख आरोपी जिस कार में हथियार लेकर घूम रहे थे उसे उन्होंने जंगल में ले जाकर खड़ा कर दिया, वहां से सभी आरोपी फरार हो गए, जहां पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राऊ गोल चौराहे पर नाकबंदी कर पकड़ने के लिए टीम लगाई थी, उसी दौरान हथियार तस्कर बेरिकेट्स तोड़कर सनावद गांव के जंगल में गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। गाड़ी की तलाशी लेने पर हथियार तस्करों की गाड़ी से 40 अवैध फायर आर्म्स 36 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस , हथियार बनाने के औजार के साथ एक कार जब्त कर आरोपियों की तलाशी शुरु कर दी है।
घेराबंदी देख भागने लगे तस्कर
क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि, इन्दौर के राऊ गोल चौराहे पर अवैध हथियारों का जखीरा लेकर कुछ लोग कार से जाने वाले है, जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने राऊ गोल चौराहे पर नाकाबंदी कर आरोपियों की कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी, नाकाबंदी को देखते हुए कार न रोकते हुए शासकीय वाहन को सामने से टक्कर मारकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया, और वापस मानपुर की ओर भाग गए, जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, लगातार पीछा करते पुलिस की घेराबंदी नाकाबंदी देखते हुए बदमाश वापस खलघाट की ओर लौटे, जिस पर खलघाट बेरियर पर पुनः उक्त बदमाशों को रोकने के लिए नाकाबंदी की गई किंतु बदमाशों के द्वारा दोबारा शासकीय वाहन और बेरीकेट्स को टक्कर मारकर भाग निकले, जिस पर पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया, एवं पुलिस कंट्रोल रूम की मदद से संबंधित थाना बड़वाह,धामनोद एवं सनावद थानों की मदद से लगातार पीछा किया गया। पुलिस द्वारा लगातार पीछा और नाकाबंदी करने पर बदमाश सनावद थाने के खुदगांव क्षेत्र में गाड़ी छोड़कर घने जंगल की ओर भाग गए, जिनका जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर तलाश की गई, जहा आरोपियों की कार मिली, जिसकी तलाशी लेने पर कार में अवैध हथियार मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications