Indore news : 11 साल की मासूम के सिर में जा धसी गोली, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

इंदौर, 7 अक्टूबर : इंदौर में हुए उस घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया, जिसमें एक गरबा देखने गई एक बच्ची के सिर में अचानक गोली जा लगी, जिससे बच्ची की मौत हो गई। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बच्ची के परिजन एमएलए रमेश मेंदोला के साथ पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारि मिश्र से मिलने पहुंचे, और ज्ञापन सौंपा। हीरा नगर थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची अपनी मां के साथ गरबा देख रही थी, जहां अचानक आकर लगी गोली के चलते उसकी मौत हो गई। वहीं घटनाक्रम के लगभग तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जहां पुलिस अब तक ये पता नहीं लगा सकी है की गोली आखिर किसने चलाई, वहीं अब आरोपियों की जल्द पहचान करने और सख्त कार्रवाई करने को लेकर बच्ची के परिजन, विधायक रमेश मेंदोला और जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को ज्ञापन सौंपते हुए, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

indore

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब गरबे देखने गई 11 साल की मासूम के सिर से अचानक खून निकलने लगा। अपनी मां के साथ गरबे देखने गई मासूम का खून निकलते देख मां भी परेशान हो गई, जहां मां ने तत्काल लोगों की मदद से मासूम को अस्पताल भिजवाया। वहीं अस्पताल में इलाज के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत को 3 दिन का वक्त गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं, जहां पुलिस अब तक इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझा पाने और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का पता लगाने में नाकामयाब साबित हुई है। जानकारी के मुताबिक, मासूम के सिर में नुकीला मेटल की गोली जैसा कुछ पाया गया था।

पुलिस के हाथ अब तक खाली

नवरात्रि के आखिरी दिन 11 साल की मासूम अपनी मां के साथ कॉलोनी में ही गरबा देख रही थी, तभी अचानक आवाज आई और मासूम अपनी मां की गोद में जा गिरी। मासूम के सिर में नुकीला मेटल का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था। वहीं अब मासूम की मौत रहस्य बन गई है, जहां पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई कि, आखिर यह गोली किसने चलाई। पुलिस की ओर से लगातार जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस अलग-अलग तरीकों से मामले की जांच कर रही है, लेकिन बावजूद इसके अब तक इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले आरोपी का पता नहीं लग सका है। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिजन भी परेशान नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार मासूम को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+