इंदौर नगर निगम का फैसला, शहर में कचरा बीनने के काम में लगाए 700 लोग

इंदौर। स्वच्छता के मामले में देशभर में अव्वल रहने वाले इंदौर के नगर निगम प्रशासन ने एक और अनूठा फैसला लिया है। इंदौर नगर निगम ने अपने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर लगभग 700 लोगों को कचरा बीनने के काम पर लगाया है। कुछ साल पहले डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के इंदौर नगर निगम के फैसले से शहर के कचरा बीनने वालों के लिए आजीविका का संकट पैदा हो गया था, क्योंकि सड़कों पर कूड़ा उठाने के लिए कोई कचरा नहीं था।

Indore Municipal Corporation has employed 700 rag pickers on its trenching ground

Recommended Video

    Indore Municipal Corporation की पहल, कचरा बीनने वाले 700 लोगों को दिया रोजगार । वनइंडिया हिंदी

    एएनआई से बातचीत के दौरान संगीता ने बताया कि पहले मैं सड़कों, फुटपाथों व गलियों से कचरा उठाती थी। मुश्किल से 150 रुपये प्रतिदिन कमा पा रही थी। अब जब से यहां काम कर रही हूं। मैं प्रतिदिन 400 रुपए कमा रही हूं। हमारे यहाँ भविष्य निधि की सुविधा व परिवार के सदस्यों के लिए बीमा भी है।

    अन्य कर्मचारी राधा गोयल बताती हैं कि मैं यहां काम करने से पहले सड़कों से कचड़ा बीनती थी। चाहे बारिश हो, गर्मी हो या फिर सर्दी, हमें अपना पेट भरने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता था। लेकिन यहां चीजें आसान हो गई हैं। कंपनी हमें हैंड ग्लव्स, फेस मास्क और हेडकवर प्रदान करती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+