Indore news: सांसद शंकर लालवानी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, जनता को गिनाए 20 सालों के काम
MP में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां इससे पहले प्रदेश भर के अलग-अलग शहरों में बीजेपी सरकार के 20 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जा रहा है। इस रिपोर्ट कार्ड में बीजेपी सरकार के द्वारा 20 सालों के अंतर्गत किए गए कामों को जनता तक पहुंचा जा रहा है।
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में सांसद शंकर लालवानी ने बीजेपी सरकार की ओर से किए गए 20 साल के कामों को पत्रकार वार्ता के माध्यम से जनता तक पहुंचाया, जहां शंकर लालवानी ने 20 सालों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया है।

सांसद ने कही ये बात
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, 1956 में मध्यप्रदेश के गठन के बाद से 2003 तक ज्यादातर समय कांग्रेस की ही सरकारें रही हैं। इन सरकारों ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। इसका मतलब था मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल था, जो देश के विकास में बाधक थे। 2003 में प्रदेश में उमा भारती जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। बाद में बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान ने उस सरकार का नेतृत्व किया। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 20 सालों में बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया, बंटाढार से बुलंदियों पर पहुंचाया, पिछड़े से अग्रणी बनाया, समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाया।
कांग्रेस पर साधा निशाना
इसी के साथ सांसद शंकर लालवानी ने कहा की, मि. बंटाढार और कमलनाथ इस बात का जवाब दें कि 53 सालों में उनकी सरकारों ने प्रदेश के लिए क्या किया? क्यों प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया? क्यों मध्यप्रदेश का काफिला लूटा? इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा। कांग्रेस इससे मुकर नहीं सकती है। भाजपा ने 20 साल में गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया तो उसका रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है। भाजपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जबकि कांग्रेस ने देश और प्रदेश को सिर्फ छलने का काम किया है।
ये भी पढ़े- CM Shivraj की पहल रंग लाई, इंदौर के 162 प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिली ई-स्कूटी












Click it and Unblock the Notifications