Indore News: अवैध संबंध में भाई बहन का घिनौना खेल, डबल मर्डर के वारदात का खौफनाक सच
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक मकान में शनिवार देर रात हुए डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की बेटी द्वारा पुलिस को इस डबल मर्डर की जानकारी दी गई।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक कमरे में दो लोगों की लाशें पड़ी हुई थीं, जिसमें महिला और पुरुष दोनों की लाश अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी और दोनों के गले बुरी तरह से धारदार हथियार से काटे गए थे। दोनों के शरीर पर चाकू के दर्जनों वार के घाव थे।

महिला और पुरुष की गर्दन पर तलवार से वार कर उन्हें दर्दनाक मौत दी गई थी। घटनास्थल पर जो तलवार पड़ी हुई थी वो काफी पुरानी थी और हत्या के बाद वो मुड़ी हुई थी।
जानकारी अनुसार हमलावरों ने पहले चाकू से वार किए और उसके बाद दोनों की गर्दनों पर तलवार से हमला भी किया गया वहीं, जिस कमरे में दोनों के शव मिले हैं उसमें काफी संघर्ष के निशान हैं। हमला करने वाले अधिक संख्या में होने की बात भी सामने आ रही है।
डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार, शनिवार रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि अशोक नगर के एक फ्लैट के तीसरी मंजिल के एक कमरे में महिला और पुरुष की खून में लथपथ लाशें पड़ी हैं। पुलिस ने जब दोनों मृतकों के बारे में जानकारी इकट्ठा की तो उनकी पहचान रवि ठाकुर और सरिता ठाकुर के रूप हुई। हत्या के समय दोनों के ही शरीर पर कपड़े नहीं थे और दोनों पर धारदार हथियारों से कई हमले किए गए थे।
मृतक रवि इंदौर के सरवटे बस स्टैंड के पास एक लॉज (होटल) का चलता है। जबकि सरिता अशोक नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।
जानकारी अनुसार पुलिस के जांच में हत्या के पीछे जहां अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। वहीं, रवि जब भी अशोक नगर में सरिता से मिलने आता था तो मोहल्ले के लोगों को वो खुद को सरिता का मुंह बोल भाई बताता था। शनिवार को भी दोनों बंद कमरे में एक दूसरे से मिल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन दोनों पर चाकू और तलवार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। महिला आशिक नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी, इसलिए उसके घर कई लोगों का आना-जाना रहता था रवि भी लम्बे समय से सरिता से मिलने आता था।
पुलिस को इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी मृतका सरिता की बेटी ने दी थी। उसने जानकारी दी कि वो जब घर लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और कमरे में दोनों की खून में लथपथ लाशें पड़ी हुई थीं। उसने सबसे पहले पुलिस को सूचना दी और पूरी घटना बताई। घटना के समय सरिता का पति ऋषि भी घर में नही था। थाना प्रभारी राजेश साहू के मुताबिक, हत्या की घटना शाम करीब 5 बजे की है।
सरिता ठाकुर की बेटी इशिका जब घर आई तो मां का शव देखा। रवि कार से आया था। घटना के टाइम सरिता का पति ऋषि भी घर नहीं था। उसका एक बेटा भी है। पुलिस को सूचना मिली है कि हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। रवि का सरिता के घर आना-जाना था। रवि के एक अन्य महिला से भी संबंध थे। उसने सरिता से संबंध रखने पर आपत्ति जताई थी। पुसि को उस महिला पर शक है। पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित भी कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications