Indore News: ‘सिरफिरे का खौफ’ अब कुत्तों के पिल्ले के काटे जा रहे कान, पुलिस ने दर्ज किया केस
एमपी भोपाल में कुत्तों के पिल्ले जिंदा जलाकर मारने की घटना के बाद अब इंदौर में पिल्ले के कान काटने की घटना सामने आई है। पशु पालकों में दहशत बढ़ गई हैं। पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Indore Fear of the crazy: दिसंबर के पहले पखवाड़े में एमपी के भोपाल में कुत्ते के पिल्लों को जिंदा जलाने की घटना सामने आई थी। नए साल में उसी तरह इंदौर में कोई सिरफिरा पिल्लों के कान काट रहा है। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया हैं। पीपुल्स फॉर एनिमल्स ग्रुप ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस घटना वाले इलाकों के CCTV फुटेज तलाश कर सिरफिरे का पता लगाने में जुट गई हैं।

एमपी में बेजुबानों के साथ अत्याचार जारी है। क्रूरता के मामले कम नहीं हो रहे है। राजधानी भोपाल में अलग-अलग इलाके में कुत्तों के पिल्ले जिंदा जलाकर मार देने की घटना के बाद इंदौर में हुई घटना ने पशु प्रेमियों के होश उड़ा दिए हैं। यहां श्वानों के कान काटें जा रहे है। चंदन नगर क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई। कुत्ते के एक पिल्ले के दोनों कान किसी ने काट दिए। जिससे वह कराहता हुआ सड़क पर घूम रहा था। लोगों ने इसकी खबर पीपुल्स फॉर एनिमल्स ग्रुप को दी। जिसके सदस्यों ने उस कुत्ते के उस बच्चे को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया। ग्रुप की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने इस मामले की पुलिस में भी शिकायत की हैं। उनका कहना है कि इस तरह की पूरे प्रदेश में घटनाएं बढ़ रही हैं।
इंदौर के अन्य इलाकों से भी ऐसी ही ख़बरें आ रही हैं। चंदन नगर की घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें क्षेत्र का पप्पू साहू नामक युवक घटना को अंजाम देते नजर आ रहा है। लोगों ने जब उससे इस क्रूरता के बारे में पूछा तो वह बोला कि कुत्ते का पिल्ला बड़ा होकर खूंखार न बने इसलिए कान काट दिए। पुलिस में केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया है। कुछ समय पहले पप्पू ने एक कुत्ते को चाक़ू मारकर घायल कर दिया था। वहीं भोपाल में दिसंबर में 5 श्वानों को जिंदा जलाकर मार दिया गया। जिसके आरोपियों का अभी तक पता नहीं लग सका हैं।












Click it and Unblock the Notifications