'रात होते ही 'औरत' बन जाता है पति, फिर...', पत्नी ने खोली इंजीनियर पति की पोल

इंदौर, 19 जून: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने इंजीनियर पति की हरकतों से परेशान होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामला ऐसा था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गए। जिला कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पति को पीड़ित पत्नी को भत्ता देने का आदेश दिया है। बता दें, मार्च 2021 में ये केस फाइल होने के समय से ही आरोपी को राशि भुगतान करने का आदेश दिया गया है।

चार साल पहले हुई थी शादी

चार साल पहले हुई थी शादी

इंदौर में रहने वाली नेहा (बदला हुआ नाम) की शादी 29 अप्रैल 2018 को इंजीनियर राकेश (बदला हुआ नाम) से हुई थी। नेहा के मुताबिक, शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ सही रहा। लेकिन फिर पति और सास-ससुर के व्यवहार में बदलाव आ गया। वे छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे बुरा-भला कहने लगे। पति और उसके घरवाले नेहा से ही रोजमर्रा के खर्च के पैसे मांगते थे। जब वह नहीं देती तो उसे अलग कमरे में बंद कर देते थे।

रोज रात में 'औरत' बन जाता है पति, फिर...

रोज रात में 'औरत' बन जाता है पति, फिर...


पीड़िता के वकील के मुताबिक, पति पेशे से इंजीनियर होने के चलते पत्नी को इंदौर से पुणे ले गया और वहां पर उसे प्रताड़ित करता था। आरोपी पति अपनी पत्नी से संबंध नहीं बनाता था और वहां पर सारा खर्चा पत्नी से ही लेता था। वकील ने बताया कि आरोपी शाम होते ही माथे पर बिंदी, होठों पर लिपिस्टिक, कानों में बाली पहनकर महिला की तरह श्रृंगार करता था और पत्नी को प्रताड़ित करता था।

कोर्ट ने पति को भेजा जेल, अब गुजारा भत्ता देने के आदेश

कोर्ट ने पति को भेजा जेल, अब गुजारा भत्ता देने के आदेश

नेहा ने बताया कि उसने पति के श्रृंगार कर महिला बनने फोटो और वीडियो भी बनाए थे। पीड़िता के मुताबिक, 12 जून 2020 पति उसे इंदौर लाकर मायके छोड़ कर आ गया था। इसके बाद उसने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। नेहा ने एफआईआर में आरोप लगाया था कि पति उससे वैवाहिक संबंध नहीं बनाता और शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। इसके बाद जिला कोर्ट ने आरोपी राकेश को जमानत याचिका खारिज कर उसे जेल भेज दिया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। अब कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पति को पीड़ित पत्नी को भत्ते के तौर पर 30 हजार रुपए प्रति माह देने के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+