देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के छात्रावास के बाथरूम में नहाती छात्रा को देखने के मामले की जांच पूरी
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के छात्रावास के बाथरूम में नहाती छात्रा का देखने के मामले में छात्रा का वीडियो बनाए जाने की आशंका को जांच कमेटी में खारिज कर दिया है। बता दें कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के न्यू कमला नेहरू गल्र्स होस्टल में 7 दिसंबर को लेकर विश्वविद्यालय में भारी हंगामा हुआ था, जिसे देखते हुए गर्ल्स हॉस्टल वार्डन डॉ. नम्रता शर्मा को हटाना पड़ा।

हाल ही इस मामले में कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट कुलपति प्रो. रेणु जैन को सौंपी गई है। कमेटी सदस्य डॉ. वृंदा टोकेकर, डॉ. माया इंगले और डॉ. रेखा गर्दे की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों वॉशरूम के बीच वेंटीलेशन के लिए छोड़ी जगह से सफाईकर्मी झांकने की कोशिश कर रहा था।
ऊंचाई करीब सात फीट होने से वह वॉशरूम के नल पर खड़ा था। अन्य छात्रा ने उसे देख कर आपत्ति जताई तो सफाईकर्मी ने तर्क दिया कि वह सफाई करने के लिए चढ़ा है। मामला बढ़ता देख सफाईकर्मी वहां से भाग गया और सीधा गार्डरूम में गया। वहां पर चार्जिंग में लगा अपना मोबाइल लेकर फरार हो गया। ऐसे में जांच कमेटी ने नहाती हुई छात्रा को वीडियो बनाने की आशंका को खारिज किया है, क्योंकि उस समय उसका मोबाइल चार्ज में लगा था।
कुलपति प्रो. रेण जैन ने बताया कि गर्ल्स होस्टल की घटना की जांच पूरी होकर रिपोर्ट मिल गई है। सफाईकर्मी पर पहले ही पुलिस कार्रवाई हो चुकी है। हम सफाई एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications