Indore Weather: इंदौर बन गया कश्मीर, इन इलाकों में देखने मिला बर्फबारी जैसा नजारा

Indore Weather: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां लगातार तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट के बाद अब सर्द हवाओं का असर मध्य प्रदेश में दिखाई देने लगा है।

इंदौर में सुबह-सुबह कोहरे के साथ-साथ मैदानी इलाकों में बर्फ की चादर बिछी हुई नजर आई, जहां इंदौर का नजारा कश्मीर जैसा दिखाई दे रहा था। लगातार, गिर रहे तापमान के चलते अब सुबह-सुबह गिरने वाली ओस बर्फ की तरह मैदानी इलाकों में जम चुकी है, जहां सुबह-सुबह शहर के कई हिस्सों में मैदानी इलाकों का नजारा कश्मीर की तरह नजर आ रहा था। वहीं कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर ली है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Indore

लगातार बिगड़ रहा मौसम का मिजाज

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है।

मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।

प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते सर्द हवा के कहर के चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, दमोह, गुना, निवाड़ी, अशोकनगर और सागर जिलों में ठंड का कहर बरपा है, जहां इन सभी शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े- MP Weather: बारिश के बाद सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में ठंड बरपाएगी कहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+