Indore News: यात्री गण कृपया ध्यान दें!, इंदौर से इस शहर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09324 इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 24 अप्रैल, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 जून, 2024 तक विस्तारित कर दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09323 पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 25 अप्रैल, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 जून, 2024 तक विस्तारित कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09324 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 31 मार्च, 2024 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं.
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए इंदौर-नई दिल्ली के मध्य 09309/10 इंदौर नई दिल्ली इंदौर एक फेरा स्पे. ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। 09309 इंदौर नई दिल्ली स्पे. में टिकटों की बुकिंग 29.3.24 से आरंभ होगी तथा यह ट्रेन 30.3.24 को इंदौर से 17.00 बजे चलेगी।
होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
होली के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बान्द्रा टर्मिनस एवं हावड़ा के लिए दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जा रहा है। 09335/09336 इंदौर हावड़ा इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन - गाड़ी संख्या 09335 इंदौर हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल 15, 22 एवं 29 मार्च, 2024 शुक्रवार को इंदौर से 23.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास, उज्जैन एवं शुजालपुर होते हुए रविवार को 06.55 बजे हावड़ा पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09336 हावड़ा इंदौर सुपर फास्ट स्पेशल 17, 24 एवं 31 मार्च, 2024 रविवार को हावड़ा से 17.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर, उज्जैन एवं देवास स्टेशन पर ठहराव के साथ मंगलवार को 00.50 बजे इंदौर स्टेशन पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, शुजालपुर, संतहिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दामोह, कटनीमुड़वारा, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, सासाराम, डेहरी ओन सोन, गया, कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर एवं बर्द्धमान स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
ये भी पढ़े- Bhojshala ASI Survey: 7 दिनों से जारी है भोजशाला में सर्वे, अब तक क्या मिला, जानिए












Click it and Unblock the Notifications