Bhojshala ASI Survey: 7 दिनों से जारी है भोजशाला में सर्वे, अब तक क्या मिला, जानिए
Bhojshala ASI Survey: धार स्थित भोजशाला में पिछले 7 दिनों से ASI का सर्वे लगातार जारी है, जहां सर्वे के लिए सातवें दिन पहुंची ASI की टीम अपने साथ एक बेहद खास मशीन लेकर आई है। नए उपकरणों के साथ ASI की टीम सातवें दिन भोजशाला में सर्वे का काम करेगी, जहां इससे पहले लगातार ASI की टीम भोजशाला स्थित अलग-अलग चिन्ह को एकत्रित कर चुकी है।
भोजशाला में पिछले 7 दिनों से ASI के सर्वे का काम जारी है, जहां शुक्रवार से शुरू हुआ ASI सर्वे गुरुवार यानी सातवें दिन तक जारी रहा। इन 7 दिनों में ASI की टीम ने भोजशाला से अलग-अलग तरह के चिन्ह की फोटो और वीडियो के साथ-साथ कार्बन कॉपी ली है, तो वहीं उत्खनन का काम भी इस दौरान चलता रहा। इसी के साथ टीम हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों से अलग-अलग तरह की जानकारी भी लेती रही।

धार स्थित भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI का सर्वे जारी रहा, जहां लगातार ASI की टीम सर्वे के लिए भोजशाला परिसर में पहुंच रही है, पिछले कुछ दिनों से जारी ASI का सर्वे होली वाले दिन भी जारी रहा था, जहां लगभग 8 घंटे तक भोजशाला में ASI की टीम ने सर्वे किया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोजशाला में उत्खनन भी किया जा रहा है, जहां सोमवार को भी उत्खनन का काम जारी रहा था। साथ ही भोजशाला में अलग-अलग चिन्हों की कार्बन कॉपी भी ASI की टीम अपने साथ लेकर गई थी, जहां अब भोजशाला में कितने दिनों तक सर्वे जारी रहेगा, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
टीम के साथ सर्वे के लिए भोजशाला में गए हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया था कि, सर्वे टीम ने प्रारंभिक जांच की है, जिन बिंदुओं पर उन्हें भविष्य में जांच करनी है, उनके बिंदु तय किए हैं, चिन्हों की वीडियो और फोटोग्राफी की है। पूरी बिल्डिंग की लंबाई चौड़ी नाप करके कितने खंबे हैं उन सारे चिन्हों को उन्होंने चिन्हित किया है, जहां उन्हें लगा कि, यह चिन्ह क्या है, उसे पर पाउडर लगाकर उसकी डेटिंग की कागज पर उसे उतारा है, जहां लगा कि यह पॉइंट उन्हें कुछ संकेत दे रहा है, तो उसे मशीन लगाकर चिन्हित किया है।
ये भी पढ़े- Bhojshala में ASI सर्वे का सातवां दिन, जांच के लिए खास मशीन लेकर पहुंची टीम












Click it and Unblock the Notifications