Indore में IND vs AUS क्रिकेट मैच की तैयारी, कैसी है भारी बारिश के बाद पिच और मैदान की स्थिति, जानिए?

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में 24 सितंबर को क्रिकेट का रंग जमने जा रहा है, जहां 24 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट का मुकाबला होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इससे पहले ग्राउंड स्टाफ मैदान को तैयार करने में जुटा हुआ है।

पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते मैदान में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसके बाद लगातार ग्राउंड स्टाफ की टीम ने काम करते हुए पिच के साथ ही साथ मैदान को सुखाने में कामयाबी हासिल कर ली है। ग्राउंड स्टाफ की माने तो पिछले दिनों हुई बारिश से मैदान को कोई खास नुकसान नहीं हुआ था।

Indore

120 लोगों की टीम काम में जुटी

जानकारी के मुताबिक मैदान को व्यवस्थित करने के काम में लगभग 120 लोगों से ज्यादा की टीम जुटी हुई है, जहां ग्राउंड स्टाफ की टीम मैदान को सुरक्षित रखने का काम कर रही है। इंदौर में दो दिनों से मौसम साफ है। यही कारण है की, हल्की धूप के कारण मैदान को सूखने में आसानी हो रही है। उधर, शाम के समय बारिश की आशंका को देखते हुए मैदान को कवर किया जाता है। 24 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच की तैयारी लगभग अब अपने अंतिम चरण में है, जहां ग्राउंड स्टाफ लगातार मैदान को व्यवस्थित करने के काम में जुटा हुआ नजर आ रहा है।

मैच के सारे टिकट बिके

इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच के सारे टिकट लगभग बिक चुके हैं, तो वहीं हर बार की तरह इस बार भी इंदौर में क्रिकेट का रोमांचक मुकाबले देखने की उम्मीद क्रिकेट फैन से जता रहे हैं। होलकर स्टेडियम को डिमेरिट अंक मिलने के बाद पहली बार यह मुकाबला हो रहा है। यही कारण है कि, ग्राउंड स्टाफ मैदान को व्यवस्थित करने में अपना पूरा दम लगाया नजर आ रहा है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में इससे पहले भी कई मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने अपना अच्छा खासा प्रदर्शन किया था, तो वहीं अबकी बार भी इंदौर में होने वाले क्रिकेट मैच में टीम इंडिया के अच्छे खासे प्रदर्शन की उम्मीद क्रिकेट फैंस जता रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS क्रिकेट मैच पर बारिश का साया, इस दिन से फिर बरसेंगे बदरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+