Indore news: पलक झपकते ही चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों की कीमत के हैदराबादी बकरे चोरी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र से बकरा चोरी का मामला सामने आया है, जहां हैदराबादी नस्ल के 2 लाख के दो बकरे चोरी हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो लोग बकरे चोरी करते नजर आ रहे हैं।

वहीं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद आसपास के लोगों ने अपने-अपने बकरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद बकरा मालिकों में डर का माहौल पैदा हो गया है, जहां उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

फरियादी ने बताया कि, वह जूना रिसाला इलाके में रहता है। 4 अक्टूबर की अल सुबह 4 से 5 बजे के करीब इलाके में रहने वाले दो अज्ञात चोर उसके घर से दो बकरे चोरी करके ले गए। कई घंटे तक इलाके में ढूंढने के बाद भी बकरे नहीं मिलने पर फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है। फरियादी को इलाके के रहने वाले कुछ व्यक्तियों पर शक है, जो पिछले कई दिनों से घर की रेकी कर रहे थे। बकरे ऊंचे किस्म के थे, जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। यही वजह है कि, चोरों ने इन बकरों को अपना निशाना बनाया।

सीसीटीवी में नजर आए चोर

जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि, चोर पहले शर्ट से अपना चेहरा ढककर घर में पहुंचते हैं, जिसके बाद वे बकरों को चोरी कर ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, बकरा चोरी का मामला सामने आते ही जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बकरा चोरी करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आ जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी इंदौर के अलग-अलग क्षेत्र में बकरा चोरी के मामले सामने आ चुके हैं, जहां अच्छी और बेहद खास किस्म के बकरा चोरी हो चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर बकरा चोरी का मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया।

संवाद सूत्र- हार्दिक प्रजापत

ये भी पढ़े- MP News: नीमच में बेकाबू कार का कहर, रास्ते चलते लोगों को कुचला, पिता-बेटी की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+