MP : शराब से प्यार और पत्नी से तकरार, पति ने मुंह पर किया खौलते तेल से वार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को खोलते हुए तेल से जला दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी शराब पीने का आदी था, जहां उसे शक था कि उसकी पत्नी उसे शराब की लत छुड़वाने के लिए खाने में दवाइयां मिलाकर दे रही है, जिससे ही उसे उल्टियां हो रही है। इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ने पकौड़े तल रही पत्नी को खोलते तेल से जला दिया। उधर, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी शराब पीने का आदी है, जहां सोमवार को भी वह शराब पीकर घर आया था, जिसके बाद उसने पत्नी से विवाद किया। वहीं विवाद में उसने पत्नी को शराब छुड़वाने के लिए खाने में दवा मिलाने का जिम्मेदार बताया। साथ ही पति ने आरोप लगाया कि, पत्नी ने खाने में दवा मिलाई है, जिससे उसे उल्टियां हो रही है। वहीं गुस्से-गुस्से में आरोपी ने पत्नी का मुंह खोलते तेल से जला दिया, जिसके बाद पत्नी बुरी तरह घायल हो गई, और उसका चेहरा भी झुलस गया। इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है।

शराब पीने का आदी है पति

बताया जा रहा है कि, आरोपी शराब पीने का आदी है, जहां वह आए दिन शराब पीकर पत्नी से विवाद करता है। सोमवार की रात भी जब आरोपी शराब पीकर आया तो उसने पत्नी से विवाद किया, और उसने अपनी उल्टी के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताते हुए खाने में दवाई मिलाने का शक जाहिर किया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के मुंह पर खोलता तेल डाल दिया, जिससे पत्नी का मुंह बुरी तरह जल गया। बताया जा रहा है कि, जिस समय आरोपी ने पत्नी के साथ इस घटनाक्रम को अंजाम दिया, उस वक्त पत्नी पकौड़े तल रही थी। यही कारण रहा कि, आरोपी ने पत्नी के बाल पकड़कर उसका मुंह खोलते तेल में डुबो दिया। उधर, पीड़ित महिला ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+