पत्नी को डिलीवरी के लिए मायके भेज, पति ने रचा ली दूसरी शादी और फिर.....
इंदौर, 21 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक ने पत्नी को डिलीवरी के लिए मायके भेज दिया. वहीं इसके बाद युवक ने प्रेमिका से दूसरी शादी रचा ली, युवक लगभग 15 दिन पहले ही पिता बना है, इसी के चलते उसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया. वहीं मौका पाकर युवक ने अपनी प्रेमिका से विवाह रचा लिया, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहली पत्नी को लगी, जिसके बाद युवक की पहली पत्नी ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पत्नी की मानें तो युवक और उसकी प्रेमिका के बीच लंबे वक्त से बातचीत चल रही है, वहीं अब पुलिस पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी पति को खोज रही है.

पति और ससुर ने दी धमकी
जांच अधिकारी के मुताबिक छोटा बांगड़दा की रहने वाली युवती ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें युवती ने बताया कि उसे सोशल मीडिया के माध्यम से पति की सच्चाई पता चली, जिसके बाद उसने फोन लगाकर अपने ससुर से जब इस मामले की सच्चाई पता करने की कोशिश की, तो ससुर ने उसे फोन पर धमकी देते हुए चुप रहने को कहा, वहीं इसके बाद पति ने भी युवती को फोन पर धमकियां दी.
पत्नी और बच्चे को देखने तक नहीं आया युवक
पीड़िता की माने तो 6 साल पहले उसकी युवक से शादी हुई है, जिसके बाद लगभग 15 दिन पहले युवती ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से युवक, पत्नी और बेटी से मिलने तक नहीं आय. इतना ही नहीं उसने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेने की कोशिश भी नहीं की, वहीं युवक के माता-पिता भी अपनी बहू और उसकी बेटी को देखने नहीं आए.












Click it and Unblock the Notifications