बात-बात में दोस्त ने छू लिया पत्नी का नाजुक अंग, नाराज पति के विरोध करने पर दी दर्दनाक सजा!
इंदौर, 27 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अपराध लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं की, छोटी मोटी बातों पर वारदात को अंजाम देने का सिलसिला जारी है। एक चौंका देने वाला मामला फिर इंदौर से निकल कर सामने आया है, जहां बात बात में दोस्त ने पत्नी के गाल पर हाथ फेर दिया, जिसके बाद नाराज पति ने विरोध जताया, तो दोस्त ने पति की जमकर पिटाई की, और चाकुओं से हमला करने के साथ ही ताले से वार कर आंख फोड़ दी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोस्त जहां मौके से फरार हो गया, तो वहीं महिला के पति ने दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
घायल पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी, जिसके बाद लाख समझाने पर उसकी पत्नी मायका छोड़ वापस घर लौट आई, घर पत्नी से और पति आपस में बात कर रहे थे, तभी पति का दोस्त अचानक पहुंचा, और बातचीत के दौरान पत्नी के गाल पर हाथ रख दिया। नाराज पति ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी दोस्त और उसके साथियों ने मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी दोस्त ने ताले का सहारा लेकर पति की आंख में वार कर दिया जिससे उसकी आंख फूट गई।
हिस्ट्रीशीटर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
पति पर हमला कर आंख फोड़ने वाले बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनमें से एक आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपी पर पहले भी लूट और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश एक बार फिर शुरू कर दी है, जहां जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications