MP news: बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, 200 का टमाटर 2 रुपए किलो बेचने पर मजबूर
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश फसल जिला देखने मिला था, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई लगातार भारी बारिश के चलते फसलों पर भी असर देखने मिला था। वहीं बुरहानपुर में भारी बारिश के चलते टमाटर मंडी तक नहीं पहुंच पाए थे, जिसके बाद अब टमाटर के दाम गिर गए हैं, जहां टमाटर अब 2 रुपए किलो तक बिक रहा है।
टमाटर के दाम गिर जाने से किसान निराश नजर आ रहे हैं, जहां किसानों ने मंडी परिसर में ही टमाटर फेंक दिए। किसानों का कहना है कि, किसानों को लागत तक का दम नहीं मिल रहा, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

कुछ ऐसा है मामला
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पिछले दिनों भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला था, जहां भारी बारिश के चलते किसान अपने टमाटर लेकर मंडी तक नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद अब बारिश का सिलसिला थमते ही किसान बड़ी संख्या में टमाटर मंडी लेकर पहुंचे, जहां टमाटर की आवक ज्यादा हो जाने के चलते टमाटर के भाव गिर गए। हालात यह हो गए की एक समय 200 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 2 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं कुछ किसानों ने अपने टमाटर मंडी परिसर में ही फेंक दिए, जिससे मंडी परिसर में टमाटर ही टमाटर हो गए।
निराश नजर आ रहे किसान
मंडी में टमाटर लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि, टमाटर की फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है। मंडी में टमाटर 50 रुपए प्रति कैरेट भी नहीं बिक पा रहा है, जिसके चलते हालत खराब है। वहीं किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है। बता दें कि, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले दिनों लगातार भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला था, जिसके चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है, तो वहीं मंडी परिसर में फसल नहीं पहुंच पाने के चलते फसलों के दामों में भी गिरावट हुई है। फसलों के दाम बराबर नहीं मिल पाने के चलते किसान भी निराश नजर आ रहे हैं, जहां किसानों ने मुआवजे की मांग भी की है।
ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS क्रिकेट मैच पर बारिश का साया, इस दिन से फिर बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications