आखिरकार MP के शहर में MIC मेंंबर्स को मिले विभाग, जानिए किसके पास क्या आया?

इंदौर, 25 अगस्त: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह वक्त आ ही गया जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमआईसी सदस्यों को अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है। एमआईसी सदस्यों की घोषणा के बाद एमआईसी सदस्यों को मिलने वाले विभागों का इंतजार जारी था, जहां यह इंतजार अब पूरा हो चुका है। वहीं अब एमआईसी सदस्य अपने-अपने विभागों के साथ इंदौर के विकास को रफ्तार देने की तैयारियों में जुटे नजर आएंगे। नगर निगम में एमआईसी सदस्यों को किए गए विभागों के बंटवारे पर यदि एक नजर डालें तो इसमें पार्षदों को अपने-अपने अनुभव के हिसाब से विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अब यह सभी एमआईसी सदस्य अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए इंदौर के विकास को रफ्तार देते नजर आएंगे।

indore

किसे मिला कौन का विभाग?

देर रात एमआईसी सदस्यों को किए गए विभागों के बंटवारे की सूची पर एक नजर डालें तो इसमें वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र राठौड़ को सबसे महत्वपूर्ण लोक निर्माण तथा उद्यान विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं अश्विनी शुक्ल को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, निरंजन सिंह चौहान को राजस्व विभाग, राजेश उदावत को योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बबलू शर्मा को जल कार्य एवं सीवरेज विभाग, नंदकिशोर पहाड़िया को सामान्य प्रशासन विभाग, प्रिया डांगी को वित्त एवं लेखा विभाग, मनीष शर्मा को शहरी गरीबी उपशमन विभाग, जीतू यादव को विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग और राकेश जैन को यातायात एवं परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लंबे इंतजार के बाद हुआ एलान

कुल मिलाकर देखा जाए तो लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एमआईसी सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है, जहां सभी एमआईसी सदस्यों को अपने-अपने अनुभव और कार्यशैली के हिसाब से विभाग सौंपे गए हैं। वहीं अब सभी एमआईसी सदस्य सौंपी गई विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए शहर के विकास को रफ्तार देते नजर आएंगे। इंदौर शहर जहां स्वच्छता का छक्का लगाने की तैयारी कर रहा है, तो वहीं स्मार्ट सिटी की तरफ भी आगे बढ़ रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+