MP: बोरे में बंद मिला इंसान के कमर से नीचे का हिस्सा, जिसने भी देखा उड़ गए होश

इंदौर, 30 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां शहर के खजराना थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर सड़क किनारे एक बोरा पड़ा मिला, जहां इस पूरे में इंसान के शरीर का आधा हिस्सा यानी कमर के नीचे का भाग रखा हुआ था, जैसे ही इस बोरे को खोला गया, वैसे ही सभी के होश उड़ गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

शहर के स्टार चौराहे के पास नगर निगम के कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी उन्हें बोरे में बंद शव मिला, जहां शव का आधा हिस्सा यानी कमर के नीचे का भाग बोरे में बंद था। बोरे में कमर से ऊपर का भाग नहीं मिला, जिसके चलते पुलिस अब हत्या की आशंका जता रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और जैसे ही बोरा खोला तो हैरान रह गई, जहां बोरे में इंसान के कमर से नीचे का हिस्सा था। वहीं अब पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है, जहां पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करवाएगी।

क्षेत्र में मचा हड़कंप

क्षेत्र में मचा हड़कंप

इस घटनाक्रम की सूचना जैसे ही लोगों तक पहुंची वैसे ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जहां लोग घटनास्थल पर इकट्ठे होने लगे थे। वहीं जानकारी के मुताबिक, इस घटनाक्रम के बाद कुछ लोग पुलिस के पास पहुंचे हैं, जिनका दावा है कि मृतक उनके परिवार का ही है। पुलिस अब इस दावे पर गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही डीएनए टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि, आखिर यह शव किसका है। उधर, पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना देते हुए गुमशुदगी की जानकारी ली है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

बोरे में बंद मिले इंसान के शरीर के कमर से नीचे के हिस्से की जांच में अब पुलिस जुट गई है, जहां पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे जांच रही है। वहीं पुलिस लगातार क्षेत्र में पूछताछ भी कर रही है। पुलिस ने शहर के आसपास के जिलों और थानों में इस घटनाक्रम की सूचना देते हुए गुमशुदगी की जानकारी प्राप्त की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद इस घटनाक्रम से जुड़े तमाम खुलासे हो पाएंगे, फिलहाल पुलिस इस घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+