MP news: महीने की इस तारीख को सरकारी कर्मचारियों के खाते में आएगी सैलेरी, निर्देश जारी

इंदौर जिले में सभी शासकीय कार्यालयों के प्रमुखों से कहा गया है कि वे अपने शासकीय सेवकों का वेतन हर माह की एक तारीख को दिया जाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा सभी शासकीय कार्यालयों के लिये दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जिला कोषालय मोनिका कटारे ने बताया कि, इस संबंध में कलेक्टर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि म.प्र. कोषालय संहिता 2020 के सहायक नियम 109(1) के अनुसार प्रत्येक शासकीय सेवक को उसके प्रत्येक माह के वेतन का भुगतान आगामी माह की प्रथम तारीख को करने के निर्देश हैं। यदि माह की प्रथम तारीख को शासकीय अवकाश हो तो उसके पूर्व के कार्य दिवस को भुगतान किया जाये।

Indore

कुछ ऐसी है तैयारी

समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि अपने कार्यालय से संबंधित समस्त शासकीय सेवकों को प्रत्येक माह की प्रथम तारीख को वेतन आहरण हो सके, यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था करें। यदि इसमें किसी प्रकार का विलंब होता है तो उसके लिए आहरण संवितरण अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगें। साथ ही कहा गया है कि मध्यप्रदेश कोषालय संहिता 2020 के सहायक नियम 109(3) के अनुसार प्रत्येक कार्यालय के समस्त शासकीय सेवको का वेतन प्रत्येक माह की पांच तारीख के पूर्व किया जाये। विलंब या स्टॉप पेमेंट के संबंध में आहरण संवितरण अधिकारी को पूर्ण औचित्य सहित देयक प्रस्तुत करना होगें।

कलेक्टर ने बढ़ाया कर्मचारियों का हौसला

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी ने इंदौर जिले में शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से मतदान होने पर इंदौर जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने पिछले दिनों कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में कहा कि जिले में सभी की मेहनत, कर्मठता, समर्पण एवं टीम भावना से किये गये कार्यों का प्रतिफल है कि जिले में सुचारू रूप से मतदान हुआ। यही नहीं बल्कि विगत विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा हैं। शहरी क्षेत्र में भी मतदान का प्रतिशत बढ़ना उल्लेखनीय उपलब्धि हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: मावठे के साथ ओले गिरने से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जोरदार ठंड के लिए रहे तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+