प्रेमी को डराने के लिए प्रेमिका ने उसके ऑफिस में आकर मचाया हाई वॉल्टेज ड्रामा, जान पर बन आई

इंदौर। दोनों पब मिले। दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। साथ जीने-मरने की कसमें भी खूब खाई, मगर कुछ समय बाद प्रेमी बदल गया। उसने किसी और से शादी कर ली। प्रेमिका का दिल टूट गया और वह प्रेमी के ऑफिस पहुंचकर हाई वॉल्टेज ड्रामा किया, जिससे उसकी जान पर बन आई।

Girlfriend High voltage drama At Boyfriend Office in Indore

मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के छोटी ग्वाल टोली थाना इलाके का है। उप्र के आगरा की रहने वाली प्रेमिका का आरोप है कि वह पब में इवेंट ऑर्गनाइजर है। यहीं पर उसकी पहचान प्रेमी अजय से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अजय की सगाई हो चुकी थी, लेकिन यह बात उसने मुझसे छिपाकर रखी थी। जब इस बात का मुझे पता चला तो उसने कहा कि यदि उसने शादी नहीं की तो उसके परिजन मर जाएंगे। मेरी फैमिली में कोई नहीं है।

इसलिए मैंने सोचा कि चलो कर लेने दो शादी। उसने कहा था कि शादी के बाद भी हमारा रिलेशन ऐसे ही रहेगा। उसकी बातों में आकर मैंने उसे शादी के लिए इजाजत दे दी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसने रंग बदलना शुरू कर दिया। पहले तो उसने बात करनी कम की, फिर मुझसे दूरी बनाने लगा। जब मैंने उससे मिलने की कोशिश की तो बोला कि अब मेरा-तेरा कोई रिश्ता नहीं है। उसने मुझ पर कई बार हाथ उठाया, तेजाब डालने की भी धमकी दी।

खाई नींद की गोली

पीड़िता ने बताया कि प्यार के दौरान वे लोग लिव इन में भी रहे। वह इंदौर में करीब चार साल से है। पहले वह तुलसी नगर में रहती थी। अजय और उसके परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं अजय से बहुत प्यार करती हूं, इसलिए मैं उससे दूर नहीं रहना चाहती हूं। मुझे उसकी शादी से कोई प्रॉब्लम नहीं है। शुक्रवार को वह अजय से मिलने उसके ऑफिस गई थी। इस दौरान उसे करीब 40 नींद की गोलियां खाई थी। शनिवार को फिर वह उससे मिलने पहुंची थी, जहां उसने 27 गोलियां खाई। अजय के ऑफिस में नहीं मिलने पर वह अस्पताल पहुंची थी। जांच अधिकारी एसके चौहान ने बताया कि महिला ने प्रेमी को डराने के लिए नींद की कुछ गोलियों खा ली थी। वह पहले हमारे पास कोई रिपोर्ट लिखाने नहीं आई थी। महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+