Indore News: रात होते ही लड़की करने लगी अजीब हरकत, देखते ही सहम गया पूरा गर्ल्स हॉस्टल
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंका देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक लड़की रात होते ही अजीबोगरीब हरकत करने लगती थी, जहां वह जोर-जोर से चिल्लाने के साथ ही छत की ओर दौड़ जाती थी।
हॉस्टल में छात्रा की अजीब हरकत देख दूसरी छात्राएं घबरा जाती थी, जिसके बाद छात्राओं ने लड़की के वीडियो वार्डन को सौंपे थे। वहीं इसके बाद अब लड़की की इस अजीब हरकत की शिकायत उसके परिजनों से की गई है। साथ ही लड़की को हॉस्टल से हटकर गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल प्रबंधन को जैसे ही छात्रा की इस हरकत की जानकारी लगी, वैसे ही हॉस्टल प्रबंधन ने मामले में संज्ञान लेते हुए छात्र को हॉस्टल से गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया है। इतना ही नहीं इस सत्र में भी प्रबंधन ने छात्रा को हॉस्टल में एडमिशन नहीं दिया है। इसी के साथ छात्रा के इस अजीब व्यवहार की शिकायत प्रबंधन ने परिजनों से की है। वहीं अब परिजन इंदौर आकर छात्र को अपने साथ वापस ले जाएंगे। इधर, इस पूरा घटनाक्रम के बाद हॉस्टल की छात्राएं बेहद डरी सहमी नजर आ रही थी।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हॉस्टल में इससे पहले भी छात्राओं के अलग-अलग तरह के व्यवहार की शिकायत सामने आई थी, जिसमें कई बार छात्राओं ने हॉस्टल की छत पर पटाखे भी फोड़े हैं। इसी के साथ छात्राओं ने अभद्र व्यवहार भी वार्डन समेत अन्य स्टाफ के साथ किया था। जिसकी बात समय-समय पर प्रबंधन की ओर से छात्राओं के व्यवहार को लेकर कार्रवाई भी की गई थी। वहीं अब एक बार फिर इस तरह का घटनाक्रम सामने आने के बाद हॉस्टल प्रबंधन सख्त नजर आ रहा है, जहां हॉस्टल प्रबंधन में इस मामले में सख्त कार्रवाई की है।
ये भी पढ़े- Indore News: आदिवासी छात्रावास में बाहरी पुरुषों को बुलाती थी वार्डन, सरकार ने लिया सख्त एक्शन












Click it and Unblock the Notifications