MP News: गंगाजल और गोमूत्र से शुद्धिकरण के बाद 30 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, 14 महिलाएं भी बनीं सनातनी

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में 30 मुस्लिमों के इस्लाम को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। सामूहिक धर्म परिवर्तन का आयोजन स्‍थानीय खजराना गणेश मंदिर में हुआ। इसके लिए विधि-विधान से गणेश मंदिर में पूजा-पाठ किया गया।

सामाजिक संगठन साझा संस्कृति मंच के अध्यक्ष सैम पावरी के जानकारी अनुसार मुस्लिम समुदाय के करीब 30 लोगों ने मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के नियमों के तहत स्वेच्छा से धर्म बदल कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है। इनमें 14 महिलाएं भी शामिल हैं।

30 Muslims adopted Hinduism Indore News

कानूनन धर्मांतरण के लिए इन लोगों ने इंदौर कलेक्टोरेट में आवेदन भी दिया था। इसके बाद यह आयोजन किया गया।धर्मांतरण के बाद 34 वर्षीय नीलोफर शेख निकिता, 34 वर्षीय अक्षा शेख आकांक्षा और 58 वर्षीय जमीन बी जमना बाई, रज्जाक अब रोहित के नाम से पहचाना जाएगा।

यहां बता दें कि रोहित पहले हिंदू ही था। उसने कुछ समय पहले ही मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब उसकी घर वापसी हुई है। शुक्रवार को हिंदू धर्म अपनाने वाले लोगों में इंदौर के साथ कई आसपास के शहरों के लोग शाम‍िल हैं। इंदौर के सबसे अधि‍क एक दर्जन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं।

इससे पहले 27 अप्रैल को भी खजराना गणेश मंदिर में 9 लोगों की घर वापसी हुई थी। इनकी घर वापसी गोमूत्र और गंगाजल ग्रहण कर शुद्धिकरण कर करवाई गई थी। इनका गंगाजल- गोमूत्र से शुद्धिकरण और हवन करवाकर खजराना गणेश मंदिर में पूजन कराया गया था। धर्मांतरण करने वालों में 3 लोग इंदौर और 6 लोग मंदसौर के थे। बाद में इन लोगों को कट्टरपंथियों के विरोध का समाना भी करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+