Ganesh Utsav 2023 में 24 घंटे खुला रहेगा खजराना गणेश मंदिर, दानदाताओं का होगा सम्मान

श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ डॉ. इल्लैयाराजा टी (I.A.S.) कलेक्टर सह अध्यक्ष श्री गणपति मंदिर खजराना एवं हर्षिका सिंह, कमिश्नर, नगर निगम एवं प्रशासक, श्री गणपति मंदिर, खजराना, इंदौर के द्वारा 19 सितंबर 2023 को प्रातः 9:30 बजे भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर ध्वजा पूजन वरिष्ठ पुजारी श्री मोहन भट्ट, पुजारी अशोक भट्ट एवं बटुक ब्राहम्णो द्वारा वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ श्री गणेश अथर्वशीर्ष के पाठ से पूजन अर्चन किया जावेगा।

भगवान श्री गणेश जी को प्रबंध समिति के साथ साथ भक्त अरविंद बागडी द्वारा प्रथम दिवस सवालाख मोदको का भोग, तथा अन्य दिवसो में भिन्न भिन्न अनाजो से निर्मित लड्डू का भोग लगाया जावेगा।

Indore

आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

इस वर्ष भगवान गणेश जी के परिसर को भगवान के महल की थीम पर सजाया जावेगा। साथ ही कालका माता मंदिर से प्रवेश मार्ग से संचयेनी गेट तक साज सज्जा की जावेगी। रिंग रोड चौराहा से लेकर गोयल नगर तक विद्युत सज्जा की जावेगी। उत्सव में सम्पूर्ण शहरवासी सम्मिलित हो इस आशाय से प्रबंध समिति की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सम्पूर्ण शहरवासियों को आमंत्रित किया जावेगा। 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव में भगवान गणेश के बाल लीला व कृष्ण लीला का नाटकीय मंचन मथुरा वृदावन की मंडली के माध्यम से कराया जावेगा एवं लेजर शो के माध्यम से भी गणेश लीला का प्रदर्शित की जावेगी।

मंदिर में रहेंगी ये सुविधाएं

श्री गणपति मंदिर खजराना में सुलभ और सरल दर्शन हो इस हेतु एन.एस.एस. व एन.सी.सी. के वालेन्टियर के छात्र को भी लगाया जावेगा। सम्पूर्ण मंदिर परिसर में दिशा निर्देशात्मक बोर्ड हिन्दी एवं ईगलिश में स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गये। तथा मंदिर परिसर आने वाले दर्शनार्थियों को उचित जानकारी प्राप्त हो इस आशाय से हेल्प डेस्क स्थापित किया जावेगा साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरा, डी.एफ.एम.डी. बेग स्केनर आदि की उत्तम व्यवस्था की जावेगी। श्री गणपति मंदिर खजराना में हेल्थ डेस्क स्थापित किया जावेगा तथा सम्पूर्ण उत्सव को जीरो वेस्ट इवेन्ट के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया।

24 घंटे हो सकेंगे दर्शन

मेरी माटी मेरा देश थीम के आधार पर 15 अगस्त को औषधीय वृक्षा रोपण किया गया। साथ ही मोबाईल टाईलेट एवं हरतालिका तीज से 10 दिवसीय उत्सव के दौरान मंदिर 24 घंटे दर्शन हेतु खोले जाने का भी निर्णय लिया गया। बडे हर्ष के साथ यह भी सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि व्यवस्था से जुडे श्रद्धालु दानादाता का सम्मान 10 दिवसीय महोत्सव के दौरान किया जावेगा।

ये भी पढ़े- MP Weather News: कमजोर पड़े मानसून के बीच राहत भरी खबर, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+