शाम को 200 रुपए में नहीं दी बीयर की 4 बोतल तो ये रात को आकर शराब की पूरी दुकान पर फेंक गए बम

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खजराना पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर शराब की एक दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोप है। मामले की शुरुआत बीयर की बोतलों की खरीद से शुरू हुई। बातों ही बातों में मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने दुकान पर पेट्रोल बम तक फेंक डाला।

Four Youth throw petrol bomb on wine shop in indore MP

खजराना पुलिस एसआई सीएस चौहान के अनुसार, मालवीय पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब दुकान पर शनिवार रात को महालक्ष्मी नगर निवासी आरोपी दिलीप मिश्रा, आनंद रघुवंश मिश्रा, शुभम चौहान और राकेश हीरालाल सेन करीब 11 बजे बीयर लेने पहुंचे। इन्होंने सेल्समैन आजाद पटेल से बीयर की चार बोतल मांगी। सेल्समैन ने 4 बोतलों के चार सौ रुपए मांगे जबकि ये सिर्फ दो सौ ही दे रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख सेल्समैन ने चारों को 200 रुपए लौटाए और बीयर वापस ले ली। फिर चारों वहां से चले गए।

रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच चारों वापस आए और दुकान के पास स्थित होटल के पास बीयर की खाली बोतल में पेट्रोल भरा। उसमें कपड़ा लगाकर आग लगाई और दुकान पर फेंक दिया। घटना के वक्त चौकीदार था। पास में ही थाने की बीट के जवान घूम रहे थे। चौकीदार ने तत्काल आग बुझाई। मालिक व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+