इंदौर : शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की हत्या, पत्नी व बेटी के सामने मारी गोली
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रहे रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम उनकी पत्नी व बेटी की आंखों के सामने दिया। बीच-बचाव करने पर बेटी व पत्नी के भी चोट आई है।

रमेश साहू की हत्या की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फेल गई। वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई है, मगर अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश शिवसेना के पूर्व प्रमुख रहे रमेश साहू इंदौर के पास उमरी खेड़ा में साईं राम ढाबा संचालित करते थे। उमरी खेड़ा में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या की है। वहीं, बीच-बचाव करने आई मृतक की पत्नी और बेटी को भी आरोपियों ने चोट पहुंचाई है। वो भी घायल हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications