IIT इंदौर की बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरमैन बने ISRO के पूर्व चीफ के सिवन, निभाएंगे ये जिम्मेदारी

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए एक अच्छा मौका आया है, जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के पूर्व चीफ के सिवन को आईआईटी इंदौर के बोर्ड आफ गवर्नेंस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईआईटी इंदौर के बोर्ड आफ गवर्नेंस के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए के सिवन का कार्यकाल 3 सालों का रहेगा।

इसरो के पूर्व चीफ के सिवन आईआईटी इंदौर के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीपक फाटक का स्थान लेंगे। आईआईटी इंदौर के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईआईटी इंदौर के बोर्ड आफ गवर्नेंस के अध्यक्ष के सिवन जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उधर, के सिवन को मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद आईआईटी इंदौर के छात्र भी खुश नजर आ रहे हैं।

Indore

लंबे अनुभव का मिलेगा लाभ

आईआईटी इंदौर के निदेशक सुहास जोशी ने बताया कि, हम उनके स्वागत के लिए तैयारी कर रहे हैं। वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। आईआईटी इंदौर ने इसी साल बीटेक स्पेस टेक्नोलॉजी का कोर्स शुरू किया है, और स्पेस साइंस में रिसर्च भी चल रही है। ऐसे में डॉ. के सिवान के स्पेस और और एयरोटिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लंबे अनुभव का लाभ आईआईटी इंदौर के छात्रों को मिल सकेगा। डॉ. के सिवन की स्पेस इंजीनियरिंग में विशेष योग्यता है। डॉ. के सिवन इसरो की ओर से चलाए गए कई महत्वपूर्ण मिशन में प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं।

इसरो के अध्यक्ष रहे हैं सिवन

इसरो के पूर्व चीफ के सिवन कई अलग-अलग पदों पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं, जहां के सिवन साल 2018 से 2022 तक इसरो के चीफ रहे हैं। के सेवन ने चंद्रयान-2 समेत तमाम अलग-अलग मिशन को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। के सिवन अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली इंजीनियरिंग, लॉन्च वाहन, मिशन डिजाइन, मार्गदर्शन डिजाइन और उड़ान प्रणालियों के विशेयज्ञ भी रहे हैं। वहीं अब डॉक्टर के सिवन के लंबे अनुभव का लाभ आईआईटी इंदौर के छात्रों को मिलने जा रहा है, जहां के सिवन एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आईआईटी इंदौर के लिए निभाएंगे।

ये भी पढ़े- MP Weather News: क्या अगस्त में कमजोर पड़ा मानसून सितंबर में दिखाएगा दम, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+