Ratlam news: गर्मियों में कुल्फी खाने वाले सावधान, मिलावट की आशंका में खाद्य विभाग ने लिए नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रतलाम बाजार में कुल्फी के नमूने लिए। मिलावट की आशंका में लिए गए। नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है।

indore

Recommended Video

    रतलाम: अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपीगण को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

    गर्मियों का मौसम है, और ऐसे में लोग अक्सर कुल्फी खाना पसंद करते हैं, लेकिन यदि कुल्फी मिलावट वाली हो तो कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से कुल्फी की जांच की जा रही है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले को निरंतर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के लिए निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा ने रतलाम बाजार में कुल्फी के नमूने लिए। मिलावट की आशंका में लिए गए। नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। यदि नमूना फेल होता है तो संबंधित कुल्फी निर्माता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    कार्रवाई को अंजाम दिया

    अधिकारी ने बरबड़ स्थित व्यास आइस फैक्ट्री से बर्फ का सैंपल, अग्रवाल मटका कुल्फी बालाजी नगर से केसर पिस्ता कुल्फी एवं राजभोग कुल्फी का नमूना लिया। स्वच्छता नहीं पाए जाने पर संस्थान संचालक को फटकार लगाई गई। सुधार सूचना पत्र जारी किया गया यदि वह 7 दिवस के अंदर सुधार कर जवाब प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दो बत्ती स्थित अनिल रेफ्रीजेसन जो कि आइसक्रीम एवं ज्यूस में प्रयोग होने वाले कस्टर्ड पाउडर, एसेंस, खाद्य रंग आदि का थोक विक्रेता है उनके यहां से आइसक्रीम, स्टेबलाइजर एवं कस्टर्ड पाउडर के नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये जहां से जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    लगातार जारी है कार्रवाई

    मध्यप्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में रतलाम जिले में भी खाद्य विभाग की टीम लगातार मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आ रही है, जहां लगातार खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं तो वहीं उन्हें जांच के लिए लेबोटरी में भिजवाया जा रहा है। वहीं जांच के बाद खाद विभाग की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

    ये भी पढ़े- MP बनेगा तीर्थ-यात्रियों को हवाई यात्रा कराने वाला पहला राज्य, CM Shivraj दिखाएंगे हरी झंडी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+