Dhar news: बदनावर में फूड प्वाइजनिंग के बाद एक्शन, खाद्य विभाग ने लिए घी, मावा और किराना के सैंपल

बदनावर में फूड प्वाइजनिंग के बाद खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों पर छापे मार कार्रवाई करते हुए खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए हैं.

indore

धार जिले के बदनावर में विवाह समारोह के दौरान भोजन करने के बाद लगभग 200 से ज्यादा लोगों को में फूड प्वाइजनिंग होना पाया गया था, जिसके बाद सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने जिस परिवार में विवाह समारोह था, उस परिवार से खाद्य सामग्री का विवरण लिया, जिसके बाद टीम ने अलग-अलग दुकानों पर छापे मार कार्रवाई करते हुए खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए हैं, जिसमें मुख्य रुप से मावा, किराना सामग्री, और मिठाइयों की दुकान से विभाग के अधिकारियों में सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

अलग-अलग सामानों के लिए सैंपल

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार 3 मई को ग्राम धमाना तहसील बदनावर में आयोजित विवाह समारोह में परोसे गए भोजन को खाने से लोगों को फूड प्वाइजनिंग की सूचना प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर. जी. माउता एवं अभिहित अधिकारी सचिन लागरिया के द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। फूड प्वाइजनिंग विवाह समारोह में तैयार भोजन के कारण होना बताया गया। मुख्य रूप से मावा के कारण फूड प्वाइजनिंग होना लोगों के द्वारा बताया गया। विवाह समारोह मांगीलाल निवासी ग्राम धमाणा तहसील बदनावर के परिवार में था। मांगीलाल के द्वारा मावा रतलाम के मावा व्यापारी से क्रय करना बताया गया है। विवाह समारोह में बाफले, सूजी मावा शक्कर से बने लड्डू, रायता, तुवर दाल, पापड़ कतरन एवं ग्रेवी बनाए गए थे। मौके पर बचे हुए भोजन में से बाफले लड्डू रायता, तुवर दाल, पापड़ कतरन, ग्रेवी एवं भोजन तैयार करने हेतु मौजूद घी के नमूने लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

किराना सामग्री का लिया सैंपल

विवाह समारोह के आयोजक मांगीलाल द्वारा बताया गया की किराना सामग्री ग्राम मुलयान तहसील बदनावर स्थित रतन लाल जैन पिता अनोखीलाल जैन की दुकान से क्रय की गयी थी। उक्त जानकारी के आधार पर गुरुवार को रतन लाल जैन की किराना दुकान से रखा एवं तुअर दाल का नमूना जाँच हेतु लिया गया है। रतन लाल जैन के द्वारा जिस हर्ष कुकिंग मीडियम का विक्रय मांगीलाल को किया गया था, वो उसके द्वारा बदनावर स्थित दीपक मार्केटिंग से क्रय किया है। उक्त जानकारी के आधार पर दीपक मार्केटिंग से हर्ष कुकिंग मीडियम का नमूना जाँच हेतु लिया गया है। एहतियात के तौर पर अनुविभागीय अधिकारी धार के द्वारा ग्राम देदला स्थित मावा निर्माता राकेश पिता बलिराम यादव, अरविंद पिता बलिराम एवं रमेश पिता बलिराम की मावा भट्टियों का निरीक्षण किया गया एवं मौके पर पाए गए मावा, मिठाइयां के नमूने जांच हेतु लिए गए।

ये भी पढ़े- MP: शादी समारोह में दाल-बाफले खाना भारी पड़ा, 200 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+