Indore news: फ्लाईओवर ब्रिज से इंदौर भरेगा विकास की उड़ान, कुछ ऐसा है खास प्लान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास की नई रफ्तार पकड़ रही है, जहां अब स्वच्छता पसंद ये शहर फ्लाईओवर ब्रिज के रास्ते उड़ान भरने को तैयार नजर आ रहा है. हाल ही में शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाईओवर ब्रिज के काम जारी हैं, तो वहीं नए फ्लाईओवर ब्रिज के भूमिपूजन की तैयारियां की जा रही हैं.
17 जनवरी को सीएम मोहन यादव इंदौर दौरे पर आएंगे। सीएम मोहन यादव इंदौर में बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन करेंगे। इस एलिवेटेड ब्रिज के बन जाने से ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा। साथ ही मार्ग पर चलने वाले लोगों का समय बचेगा।

फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात
एमपी के सबसे हाईटेक शहर इंदौर के ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है, जहां नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फ्लाईओवर ब्रिज के सहारे नई उड़ान देने के लिए तैयार है. शहर में खजराना, फूटी कोठी, राऊ चौराहा पर फ्लाईओवर ब्रिज लगभग तैयार होने की कगार पर पहुंच चुके हैं, तो वहीं भंवरकुंआ फ्लाईओवर ब्रिज का काम प्रगति पर है. इधर, आने वाले दिनों में एलआईजी से नवलखा तक बनने एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन हो जाएगा, तो वहीं चंदन नगर चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने के निर्देश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को दे दिए हैं.
ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कवायद
इंदौर में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कवायद तेज गति से की जा रही है, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इन फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से एक ओर शहर के विकास को जहां गति मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में भी सहयोग मिलेगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्य तेज गति से जारी है, जहां जल्द ही शहर को एक साथ कई फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिलेगी।
ये भी पढ़े- Indore Loksabha: 5 सालों में BJP ने गढ़ी विकास गाथा, पूरा हुआ वादा, जानिए क्या माहौल है












Click it and Unblock the Notifications