Indore Loksabha: 5 सालों में BJP ने गढ़ी विकास गाथा, पूरा हुआ वादा, जानिए क्या माहौल है
Indore Loksabha: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर लोकसभा से लगातार BJP जीत का परचम लहराती नजर आ रही है। इंदौर लोकसभा से BJP के कई दिग्गज नेता बतौर सांसद लोकसभा पहुंच चुके हैं तो वहीं वर्तमान में शंकर लालवानी लोकसभा में इंदौर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
सांसद शंकर लालवानी की ओर से लगातार इंदौर लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग तरह के विकास के वादे और दावे किए गए हैं, जहां इन वादों और दावों की हकीकत जानने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची। ग्राउंड जीरो पर वन इंडिया हिंदी की टीम ने लोगों से सांसद और सरकार के कामकाज की रिपोर्ट ली।

इंदौर के रहने वाले युवा समाजसेवी और व्यवसायी आशीष हार्डिया बताते हैं कि, हाल ही में इंदौर विकास प्राधिकरण ने पिपलियाहाना पर एक ब्रिज बनाया था, जिसके नीचे युवाओं को खेलने के लिए टर्फ बना दिया गया है। ऐसे ही एक स्विमिंग पूल बनाया गया है, जिसे वर्तमान सांसद शंकर लालवानी ने आईडीए अध्यक्ष रहते हुए स्वीकृत किया था, जब सुमित्रा महाजन लोकसभा स्पीकर थी, तब उन्होंने वकीलों के लिए जिला न्यायालय सैंक्शन कराया था, जो की पिपलियाहाना पर बन रहा है।
Recommended Video
आशीष हार्डिया बताते हैं कि, युवाओं के लिए कई तरह की सौगातें दी गई हैं, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को नेक की ए प्लस ग्रेड भी बीजेपी के कार्यकाल में मिली है। इंदौर लोकसभा का माहौल पॉजिटिव है। देश के परिदृश्य में बात करें तो पहले हम हैनरिक और माइकल जैक्सन के गाने सुनते थे, लेकिन अब हम कन्हैया मित्तल के गाने सुनने लगे हैं। पहले हम मालदीव जाने के सपने देखते थे, लेकिन, अब लक्षद्वीप जाने के सपने देख रहे हैं। डिफेंस समेत अलग-अलग क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ चुकी है।
ये भी पढ़े- Indore Loksabha: किसी को पसंद तो किसी को नापसंद आए सांसद के काम, जानिए क्या माहौल है












Click it and Unblock the Notifications