Indore news : आखिर कब मिलेगा मासूम माही को इंसाफ, जनप्रतिनिधियों ने की परिजनों से मुलाकात

इंदौर, 8 अक्टूबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 11 साल की बच्ची को अचानक गोली लग गई, जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई। वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर लगातार परिजन जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं इस बीच विधायक रमेश मेंदोला और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की है। उधर, पार्षद राजू भदौरिया भी बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने मांग करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी की मांग की है।

indore

बच्ची के परिजनों से की मुलाकात

शहर में हुए उस घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया, जिसमें एक गरबा देखने गई एक बच्ची के सिर में अचानक गोली जा लगी, जिससे बच्ची की मौत हो गई। हीरा नगर थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची अपनी मां के साथ गरबा देख रही थी, जहां अचानक आकर लगी गोली के चलते उसकी मौत हो गई। वहीं घटनाक्रम के लगभग चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जहां पुलिस अब तक ये पता नहीं लगा सकी है की गोली आखिर किसने चलाई. इस घटनाक्रम के बाद विधायक रमेश मेंदोला और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की है।

पुलिस के हाथ अब तक खाली

नवरात्रि के आखिरी दिन 11 साल की मासूम अपनी मां के साथ कॉलोनी में ही गरबा देख रही थी, तभी अचानक आवाज आई और मासूम अपनी मां की गोद में जा गिरी। मासूम के सिर में नुकीला मेटल का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था। वहीं अब मासूम की मौत रहस्य बन गई है, जहां पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई कि, आखिर यह गोली किसने चलाई। पुलिस की ओर से लगातार जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस अलग-अलग तरीकों से मामले की जांच कर रही है, लेकिन बावजूद इसके अब तक इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले आरोपी का पता नहीं लग सका है। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिजन भी परेशान नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार मासूम को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+