video : Indore में चलती बस बन गई आग का गोला, बड़ा हादसा होने से टला

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक चलती हुई बस में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने बस को रोक दिया, जिसके बाद समय रहते बस में बैठे यात्री बस से उतर गए। आग इतनी विकराल थी कि दूर से ही आग की लपटे दिखाई दे रही थी। वहीं शहर के बीच यानी सत्य साईं चौराहे पर हुए इस घटनाक्रम को देखते ही लोगों की चीख निकल पड़ी। बीच चौराहे पर हुए घटनाक्रम के कारण लंबा जाम लग गया, जहां लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Recommended Video

      video : Indore में चलती बस बन गई आग का गोला, बड़ा हादसा होने से टला
      indore

      कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

      प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आईबस एलआईजी चौराहे से निरंजनपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक बस में आग लग गई, जैसे ही आग की सूचना ड्राइवर को लगी, वैसे ही उसने बस को एक तरफ रोक कर यात्रियों को उतरने के संकेत दिए, जिसके बाद बस से सभी यात्री और ड्राइवर सुरक्षित उतर गए। वहीं देखते ही देखते आग विकराल हो गई, जिसके चलते पूरी बस आग में समा गई। बस में आग लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई, जहां लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची ने बस में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बस में आग लगने के चलते किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

      शॉर्ट सर्किट होने की संभावना

      प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस में आग अचानक लगी। वहीं संभावना जताई जा रही है कि, बस में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है, जहां देखते ही देखते यह आग इतनी बढ़ गई कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। इससे पहले भी शहर में बसों में आग लगने के घटनाक्रम निकलकर सामने आए हैं, तो वहीं अब एक बार फिर शहर के बीच सत्य साईं चौराहे पर आई बस में लगी आग से हड़कंप मच गया, जहां देखते ही देखते बस में लगी आग इतनी विकराल हो गई कि जिसने भी देखा वह देखकर दंग रह गया। उधर, बस से यात्री उतर जाने के कारण किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई तो वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+