इंदौर BJP कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर हो रही थी आतिशबाजी

Indore BJP News: इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार रात को आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर जश्न के दौरान यह हादसा हुआ। केंद्र में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनने पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आतिशबाजी का आयोजन रखा था।

इस दौरान चिंगारी कार्यालय के ऊपर की मंजिल में रखे पुराने सोफे पर गिरी और आग फैल गई। जलती हुई आग की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

Fire broke out on the upper floor of Indore BJP office fireworks were being done on Modi becoming PM

बात दे पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के पश्चात आज प्रदेश भर में मंडल स्तर पर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा ने प्रदेश भर में मंडल स्तर तक रैलियाँ निकालीं, और आतिशबाजी के साथ-साथ लोगों को मिठाई बांटकर खुशी का अनुभव कराया। मिठाई बांटते हुए, लोगों ने श्री नरेंद्र मोदी जी को उनकी तीसरी कार्यकाल में प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मध्यप्रदेश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई। इस साल की चुनावी जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+