Indore Bawdi: हादसे में मृत लोगों की आंखें दूसरों की जिंदगी करेंगी रोशन, परिजनों ने किया अंगदान करने का फैसला
इंदौर के बेलेश्वर झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने मृत सदस्य का अंगदान करने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए बावड़ी हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। दरअसल इंदौर के प्राचीन श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बनी बावड़ी की छत ढह गई थी। जिसमें करीब 50 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए थे। हादसे में मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। वही इस हादसे में अपनों को गवाने वाले कुछ परिवारों ने मृतकों के अंगदान करने की पहल की है। परिवारों के इस कदम के फैसले का प्रशासनिक अधिकारियों और लोगों ने जमकर स्वागत किया है। इधर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरी घटना की जानकारी लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
मुस्कान ग्रुप के अंगदान विभाग के प्रभारी संदीपन आर्य ने बताया कि इस दुख की घड़ी में भी कुछ परिवारों ने मृतकों के अंगदान करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृतक मधु कुकरेजा के परिवार वालों ने अंगदान करने का फैसला किया है उन्होंने हमसे संपर्क करते हुए मधु की आंखें दान करने की इच्छा जाहिर की है। 8 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी परिवार के मृत सदस्य कि आंखे डोनेट करने की बात कही है। साथ ही 3 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने स्किन डोनेट करने की बात कही है। हम अन्य परिवारों से भी मृत सदस्य के अनुदान के लिए बात कर रहे हैं।
मजिस्ट्रियल जांच होगी: CM
इंदौर के पटेल नगर में स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की घटना ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। वही इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी गंभीर नजर आए। सीएम शिवराज ने इंदौर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैं स्वयं भी रातभर बैठकर रेस्क्यू ऑपरेशन टीम और प्रशासन के संपर्क में था। एक मिसिंग है उनको ढूंढने के प्रयास लगातार जारी हैं। घटना की मजिस्ट्रियल जांच होगी। पुलिस ने प्रकरण भी पंजीबद्ध कर लिया है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश में होगी कार्रवाई: CM
सीएम ने कहा कि घटना में घायल नागरिकों का अस्पताल में बेहतर से बेहतर और नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ित परिवारों को राहत राशि देने का फैसला किया है। राज्य शासन की तरफ से भी पीड़ित परिवारों को कल राहत राशि देने का ऐलान किया गया है। हमने निर्देश भी जारी किए हैं कि पूरे प्रदेश में जहां ऐसे कुएं और बावढ़ी हैं जो ढंके गए है उनकी जांच की जाए, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। वहीं जो बोरवेल खुले रह गए हैं उनकी भी जांच के निर्देश दिए गए हैं, बोलवेल खुले होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने जांच की मांग की
वहीं घटना पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बताया कि इंदौर बावड़ी हादसे में 36 लोग जान गवा बैठे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक प्राचीन मंदिर पर प्रभावशाली व्यक्तियों का कब्जा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशासन चुप रहा। पुरानी बावड़ी पर नगर निगम की इजाजत के बगैर स्लैब डाला गया। स्लैब डालने की शिकायत नगर निगम को कई बार की गई। पर राजनैतिक प्रभाव के कारण सुनवाई नहीं हुई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम इस दुर्घटना की न्यायिक जांच की मांग करते है। साथ ही दुर्घटना के जिम्मेदारों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो इसके लिए सरकार से अनुरोध करते हैं।
बेलेश्वर मंदिर हादसे में कुछ मृतकों की जानकारी
1 लक्ष्मी पति रतीलाल पटेल उम्र 70 पता 56 पटेल नगर
2. इंद्रकुमार पिता थामावदास हरवानी age 53 पता 345 साधु वासवानी नगर
3. भारती कुकरेजा पति परमानंद कुकरेजा 58 वर्ष सी 2 साधु वासवानी नगर
4. जयवंती w/o परमानंद खूबचंदानी उम्र 84 13 ए स्नेह नगर
5. दक्षा पटेल w/o लक्ष्मीकांत पटेल 60 पटेल नगर उम्र 6
6. मधु w/o राजेश भम्मानी उम्र 48 पता 41 सर्वोदय नगर
7. मनीषा मोटवानी वाइफ ऑफ अकाश मोटवानी पता 359 c साधु वासवानी नगर सिंधी कॉलोनी परिजन ससुर महेश मोटवानी 932994570
8. गंगा पटेल पति गगन दास पता 58 पटेल नगर परिजन कमलेश पटेल 9827225605
9. कनक पटेल ३२ वर्ष (महिला)
पटेल नगर (एप्पल में मृत )
10 पुष्पा पटेल (महिला) 49 वर्ष पटेल नगर (ऐपल में मृत )
11 भूमिका खानचन्दानी (महिला एप्पल में मृत ) 31 y पटेल नगर












Click it and Unblock the Notifications