Indore को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली सौगात, CM Shivraj ने किया Eye हॉस्पिटल का शुभारंभ
इंदौर में आई हॉस्पिटल एवं बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ, इस दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहयोग करने वाले दानदाताओं को सम्मानित कर आभार प्रकट किया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आई हॉस्पिटल एवं बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ, इस दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहयोग करने वाले दानदाताओं को सम्मानित कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, परहित सरिस धर्म नहीं भाई...हमारे यहाँ कहा गया है कि, दूसरों की सेवा से बढ़कर कोई बड़ा पुण्य नहीं है। जो अपनी कमाई में से दूसरों के भले के लिए दान देता है, वह अभिनंदनीय है। इंदौर अद्भुत शहर है। इसकी साख देखिये कि इंदौर ने 244 करोड़ रुपये के लिए ग्रीन बॉण्ड जारी किये और एक दिन में 661 करोड़ के बॉण्ड भरे जा चुके हैं।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा की, प्रदेश में विकास यात्राएं चल रही हैं और ये लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्य हम इसके अंतर्गत कर रहे हैं। इंदौर मध्य भारत का मेडिकल हब है। इंदौर में जो चीज बनती है वह सिर्फ इंदौर के लिए नहीं पूरे मध्य भारत के लिए होती है। हमारी प्राथमिकताएँ विकास के लिए हैं। कुछ लोगों की प्राथमिकता में आइफा अवॉर्ड थे। मां अहिल्यादेवी की इस पवित्र धरती पर यह संकल्प दोहराता हूं कि किसी बेटा-बेटी के माता-पिता नहीं हैं, तो हमारे और इस सभ्य समाज के रहते वे अनाथ नहीं हो सकते हैं। इन बच्चों के पालन-पोषण, इनके फीस का इंतजाम किया जायेगा। गरीबों की सेवा ही भगवान की सेवा है। बुर्जुगों की जिंदगी आसान बनाना हमारा कर्तव्य है।
दानदाताओं का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं
सीएम शिवराज ने कहा कि, यह विकास यात्रा कोई कर्मकांड नहीं बल्कि जनता के, गरीबों तथा बुजुर्गों के कल्याण का महायज्ञ है। चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है। दानदाताओं का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। सरकार और समाज मिलकर प्रयास करेंगे और मध्यप्रदेश की धरती पर सभी गरीबों के बोनमैरो ट्रांसप्लांट की नि:शुल्क व्यवस्था के प्रभावी प्रयास किया जायेगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आई हॉस्पिटल एवं बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ, इस दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहयोग करने वाले दानदाताओं को सम्मानित कर आभार प्रकट किया।
ये भी पढ़े- Ujjain: Mahashivratri पर जनभागीदारी से संपन्न होगा शिव ज्योति अर्पणम, CM Shivraj भी भरेंगे संकल्प पत्र












Click it and Unblock the Notifications