बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, इस दिन लगने जा रहा रोजगार मेला!
इंदौर, 26 मई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है. वहीं एक बार फिर इंदौर शहर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां 27 मई का दिन युवाओं के लिए बेहद खास रहेगा. इंदौर जिले के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिये एक दिवसीय लघु रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय में 27 मई को सुबह 10:30 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया है. इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे एआईसीटीएसएल (पर्पल), आर्यन सिक्योरिटी, इनोबसोर्स, एवं इन्टीग्रेटेड पर्सनल सर्विस आदि लगभग 250 विभिन्न पदों के लिये युवाओं का चयन करेगी. इन पदों में सेल्स एक्जिकेटिव एवं टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड एवं परिचालक, हैवी ड्रायवर आदि पद शामिल है.

18 से 40 वर्ष तक के आवेदक हो सकते हैं शामिल
रोजगार कार्यालय में लगने वाले मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक शामिल हो सकते हैं. ड्रायवर के लिए पांचवी और हैवी लायसेन्स अनिवार्य है. अन्य पदों के लिये 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक या आई.टीआई, डिप्लोमा आदि योग्यता के आवेदकों भी रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.
यह डॉक्यूमेंट साथ ले जाना ना भूलें
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियाँ और अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाए.
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications