MP : 19 नगरीय निकायों में मतदान, CM Shivraj ने जनता से की खास अपील
मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला जारी है। इसमें छह नगर पालिका तो वहीं 13 नगर परिषद शामिल है।

Recommended Video

मध्यप्रदेश में एक बार फिर चुनावी संग्राम देखने मिल रहा है, जहां मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला जारी है। इसमें छह नगर पालिका तो वहीं 13 नगर परिषद शामिल है। 5 जिलों की 19 नगरीय निकायों में लगभग 343 वार्डों में पार्षद चुने का सिलसिला जारी है, जहां लगभग 5 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के लिए पूरे प्रदेश में कुल 720 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, तो वहीं सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलती रहेगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 19 नगर निकायों में आज मतदान है। लोकतंत्र में मतदान करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। कृपया करके सभी कार्यों को छोड़कर मतदान कीजिए ताकि लोकतंत्र विजयी हो सके। धार जिले की 9 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 85,270 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जहां सबसे अधिक मतदान औद्योगिक नगरी पीथमपुर में किया गया है।

ऐसा है चुनावी कार्यक्रम
नगरीय निकायों में मतदान के लिए 30 दिसंबर से नामांकन दाखिल कराए गए थे तो वहीं 6 जनवरी तक नामांकन जमा हुए। 9 जनवरी नाम वापसी की आखिरी तारीख थी, तो वहीं 20 जनवरी यानी शुक्रवार को मतदान का सिलसिला जारी है। 23 जनवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने वोटिंग के लिए मतदान वाली सभी जगहों पर सामान्य अवकाश घोषित किया है। वहीं सुबह से जारी मतदान में मतदाताओं के बीच खासा उत्साह देखने मिल रहा है। युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल तैयार
सभी नगरीय निकायों में मतदान को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, जहां मतदाताओं के साथ-साथ राजनीतिक दल भी तैयार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों में मतदान को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। साथ ही मिशन 2023 विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे नगरीय निकाय चुनाव सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे हैं, जहां अब मतदाता किस पर अपना भरोसा जताते हैं, यह देखने वाली बात होगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्यप्रदेश में एक बार फिर चुनावी संग्राम देखने मिल रहा है, जहां मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला जारी है। इसमें छह नगर पालिका तो वहीं 13 नगर परिषद शामिल है। 5 जिलों की 19 नगरीय निकायों में लगभग 343 वार्डों में पार्षद चुने का सिलसिला जारी है, जहां लगभग 5 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, इस तरह कर सकते हैं फसलों की देखभाल












Click it and Unblock the Notifications