Indore News: स्वच्छ इंदौर में नवाचार, कचरा गाड़ियों की खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान
मध्यप्रदेश के इंदौर को स्वच्छता के साथ ही सोलर सिटी एवं पर्यावरण हितैषी शहर बनाने के निमित्त नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव की गरिमामयी उपस्थिति में 100 इलेक्ट्रिक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन तथा 6 सोलर चलित पानी के टैंकर शहरवासियों को समर्पित किए गए।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, सुमित मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय रहवासियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सुबह 8 बजे राजवाड़ा से मध्य इंदौर क्षेत्र में नई ईवीआधारित कचरा गाड़ियाँ शुरू की गई। इस अवसर पर सौर ऊर्जा से संचालित टैंकरों को भी शामिल किया गया, और हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
महापौर ने बताया कि, नगर निगम द्वारा उपयोग किए जा रहे पुराने टैंकरों को चरणबद्ध रूप से हटाकर, जीपीएस व फिटनेस आधारित आधुनिक टैंकरों का संचालन किया जाएगा।
गर्मियों में पानी संकट को लेकर नगर निगम की विशेष रणनीति
महापौर ने बताया कि इंदौर शहर में वर्तमान में पानी की आपूर्ति 50 MLD कम है, जिससे गर्मियों में बोरिंग और कॉलोनियों में पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि, पानी के उपलब्ध संसाधनों के वितरण की मॉनिटरिंग रोज़ाना की जा रही है, और जनता से अपील की कि अनावश्यक मोटर उपयोग बंद करें ताकि सभी तक पानी पहुँच सके। उन्होंने यह भी कहा कि, जल संकट से निपटने हेतु सभी स्तरों पर प्रयास जारी हैं, और जनता से सहयोग अपेक्षित है।
महापौर मेगा रोजगार मेला
युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंदौर में आगामी 9 मई 2025 को महापौर मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।
सिटी बस सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में नवाचार, सौर ऊर्जा से चलेंगे टैंकर, ठंडे पानी का होगा वितरण












Click it and Unblock the Notifications