नौतपा में बदला मालवा-निमाड़ के मौसम का मिजाज, बुरहानपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश!
इंदौर, 27 मई: मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है, जहां नौतपा के दौरान मालवा निमाड़ अंचल में अचानक मौसम बदला, जिसके चलते बुरहानपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां प्री मानसून एक्टिविटी के चलते, हल्की बारिश के साथ हवा, आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है. उधर, इंदौर समेत कई जिलों में गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आए.

नौतपा की तपन का इंतजार
25 मई से नौतपा की शुरुआत भी हो चुकी है, लेकिन इस बार नौतपा के दौरान मालवा-निमाड़ अंचल कुछ खास तपा नजर नहीं आ रहा, जिसके पीछे का कारण प्रदेश के आधे हिस्से में चल रही हवा,आंधी और हल्की बारिश को माना जा रहा है. इस बार नौतपा में तापमान कम ही रिकॉर्ड किया जा रहा है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में नौतपा, मालवा और निमाड़ को कितना तपा पाति है.
इस कारण बदला मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश के एक हिस्से में बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते मालवा निमाड़ का मौसम भी आमजन को राहत देता नजर आ रहा है. वहीं आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जता रहे हैं, तो वहीं बूंदाबांदी होने की आशंका भी है. बहरहाल, गर्मी के इस अंतिम दौर में बदले मौसम के मिजाज के चलते आमजन को राहत महसूस हो रही है.












Click it and Unblock the Notifications