Diwali 2022 : प्रशासन की पैनी नजर, रतलाम से खरगोन आई बस से लाखों का मावा जप्त

दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता चला जा रहा है, वैसे-वैसे मावा का कारोबार करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा कसते चला जा रहा है। यही कारण है कि, लगातार खाद्य विभाग का अमला अलग-अलग तरीकों से मावे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता नजर आ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रही कार्रवाई के दौरान मावा और नमकीन से जुड़े प्रोडक्ट जांच के लिए लाए जा रहे हैं। वहीं अब इन प्रोडक्ट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। खाद्य विभाग की ओर से ऐसे ही कार्रवाई खरगोन और झाबुआ जिले में की गई, जहां खरगोन में बस से अवैध मावा जप्त किया गया, तो वहीं झाबुआ से अलग-अलग नमकीन के नमूने लेकर जांच की गई।

indore

खरगोन में बस से मावा जप्त

खरगोन जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 15 क्विंटल से अधिक मात्रा में अवैध मावा जब्त किया गया। मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि में कार्यवाही की गई। एसडीएम ओमनारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में बस को खरगोन पहुँचने से पहले धार जिले से ही ट्रेक किया जा रहा था। खरगोन बस स्टेण्ड पहुँचते ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्राथमिक गणना के अनुसार 15 क्विंटल से अधिक मावा बस से उतारा गया। प्रारम्भिक गणना के आधार पर 4 लाख रुपये से अधिक मावे का मूल्य होने का अनुमान है। बस रतलाम से चली बस खरगोन अवैध मावा लेकर पहुँची थी। सिंह ने बताया कि, मावे से सम्बंधित कागजात मांगे गए मगर बिल बिल्टी आदि प्रस्तुत नहीं किये गए। मौके पर खाद्य औषधि विभाग के अधिकारियों द्वारा सेम्पलिंग की गई।

झाबुआ में भी हुई कार्रवाई

कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त जांच दल को प्राप्त सूचना के आधार पर झाबुआ के बोर्डर क्षेत्र मांडली में निरीक्षण किया गया। जिसमें मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई करते हुए मिठाई का नमूना जांच के लिए लिया गया है। वहीं नापतोल निरीक्षक कपिल कदम द्वारा कार्रवाई करते हुए किराना दुकान से विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत मानक घोषणा अंकित नहीं होने की स्थिति में नमकीन का पैकेट जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+