Indore news: महिला के जोर-जोर से डकार लेने पर नाराज हुए पड़ोसी, जमकर हुआ विवाद
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक महिला के डकार लेने की बात पर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। वहीं इसके बाद दोनों ही पक्षों ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के डकार लेने की बात पड़ोसियों को इतनी बुरी लगी कि, उन्होंने महिला के परिजनों से विवाद कर डाला। वहीं देखते ही देखते बातचीत से शुरू हुआ यह विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा, जहां इसके बाद दोनों ही पक्ष के लोग पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है।

कुछ ऐसा है मामला
इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला जोर-जोर से डकार लेती थी, जहां महिला की डकार से आसपास रहने वाले पड़ोसी परेशान होने लगे। वहीं पड़ोसियों ने जब इसकी शिकायत महिला और उसके परिजनों से की तो विवाद हो गया, जहां बातचीत से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा। वहीं दोनों पक्षों के बीच बढ़ता विवाद देख कुछ लोगों ने समझाइश देते हुए दोनों पक्षों को अलग-अलग किया तो वहीं इसके बाद दोनों ही पक्ष पुलिस थाने पहुंचकर एक-दूसरे की शिकायत करने लगे। इधर, पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत सुनने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है
पुलिस ने दर्ज किया मामला
डकार लेने वाली महिला के बेटे ने बताया कि, महिला को स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने के कारण वह जोर-जोर से डकार लेती है, जहां पड़ोसियों ने घर आकर इसकी आपत्ति लेते हुए विवाद किया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि, महिला जोर-जोर से आवाज करती है, जिससे पूरी कॉलोनी वालों को दिक्कत होती है। वहीं जब इसकी शिकायत करने महिला के घर गए तो महिला और उसके परिजनों ने विवाद किया। वहीं पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जहां पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: मुंह मांगा नेक नहीं देने पर किन्नरों की हरकत, घर से उठा ले गए विदेशी बिल्ली












Click it and Unblock the Notifications