Indore news: मुंह मांगा नेक नहीं देने पर किन्नरों की हरकत, घर से उठा ले गए विदेशी बिल्ली

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बच्चा होने पर नेक के रूपये नहीं देने के चलते किन्नर पालतू बिल्ली उठाकर ले गए। मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने आवेदन लिया है।

इस पूरे घटनाक्रम से आहत पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायत की है, जहां पीड़ित परिवार ने वीडियो और फोटो पुलिस को सौंपे है, वहीं पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा करती नजर आ रही है।

Indore

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के सूर्यदेव नगर का बताया जा रहा है। यहां एक परिवार में उनकी बेटी जो उज्जैन में रहती है। पिछले दिनों उसके यहां डिलेवरी हुई। बेटी को पहले मुहुर्त के चलते परिवारजन इंदौर स्थित अपने घर पर लेकर आए थे, जिसकी जानकारी किन्नरों को लगते ही किन्नर नेक मांगने उनके घर पहुंचे, किन्नरों ने परिवारजनों से करीब 21 हजार रूपए के नेक की मांग की थी। वहीं जब परिवार ने जैसे- तैसे 2500 रूपये नेक दिया तो किन्नर उनकी विदेशी नस्ल की पालतू बिल्ली और रूपये लेकर फरार हो गए। वहीं परिवारजनों ने किन्नरों की इस हरकत का वीडियो भी बनाया है, जो पुलिस को सौंपा है।

पुलिस ने की ऐसी कार्रवाई

किन्नरों की इस हरकत के बाद पीड़ित परिवार के लोग मामले की शिकायत करने द्वारकापुरी थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आवेदन लिया है। इधर, पीड़ित परिवार मंगलवार को फिर से थाने पहुंचा और मामले में कसे दर्ज करने की बात कही। नंदलालपुरा में रहने वाले किन्नरों का कहना है कि, लूट करने वाले नकली किन्नर है, जो इस तरह की वारदाते सूनसान कॉलोनी में जाकर करते है हैं वहीं अब इस मामले के खुलासे के प्रयास में पुलिस जुटी है। इधर, इस घटनाक्रम के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है। बहरहाल, पुलिस अब जल्द ही नकली किन्नरों को पकड़कर उन पर कठोर कार्रवाई की तैयारी में है।

ये भी पढ़े- Video Viral: देवास में तेंदुए के साथ मस्ती करते रहे ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+