MP : गुस्से में अधेड़ की गर्दन पर दनादन चाकुओं से वार करने लगा युवक, Video Viral
इंदौर, 14 सितंबर : मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती चली जा रही है, जहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि, बदमाश दिनदहाड़े हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास औद्योगिक नगरी पीथमपुर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वहीं मारपीट करते वक्त आरोपी ने चाकू निकालकर अधेड़ के गले में मार दिया, जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जहां सोशल मीडिया पर जिसने भी यह वीडियो देखा वह वीडियो देख कर दंग रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यहां एक युवक और अधेड़ के बीच मारपीट हो रही थी, जहां युवक अधेड़ को बुरी तरह से पीट रहा था। वहीं अचानक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर अधेड़ की गर्दन में मार दिया। इतना ही नहीं युवक लगातार अधेड़ की गर्दन पर वार करता रहा जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच वहां मौजूद किसी युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुछ ऐसा हुआ पूरा घटनाक्रम
सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आरोपी, अधेड़ की पिटाई करते हुए गालियां देते नजर आ रहा है। आरोपी कह रहा है की, तू खुद को समझता क्या है, मेरी लाइफ बर्बाद कर दी। उधर, अधेड़, गिड़गड़ाते हुए पिटाई नहीं करने और छोड़ने की गुहार लगाता रहा। लेकिन, आरोपी ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, फिर गला काटकर उसकी जान ले ली। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications