Indore news: चरित्र शंका में पत्नी को मारने वाले पति ने किया सुसाइड, लिखा- उसकी आत्मा बुला रही है
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां सेंट्रल जेल के बाथरूम में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी पत्नी की हत्या के बाद से तनाव में था, जहां बार-बार वह 'उसकी आत्मा मुझे बुला रही है, ऐसी बात कहता था'। वहीं अब उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।
मृतक ने 17 जुलाई 2023 को अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतारा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में बंद है।

कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहे हैं 32 वर्षीय युवक ने जेल की बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब जेल में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा था। जेल अधिकारियों ने बताया कि, 2 दिन पहले मृतक की बहन और जीजा उससे मुलाकात करने आए थे, तब मृतक ने इस बात का जिक्र किया था कि, उसे उसकी पत्नी की आत्मा बुला रही है। अब वह उसके पास जाना चाहता है, जिस पर बहन और जीजा ने उसे समझाया भी था, लेकिन बावजूद इसके कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मृतक ने 17 जुलाई 2023 को पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। मृतक ने यह हत्या पत्नी के चरित्र शंका के चलते की थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां को भी आरोपी बनाया था, जो फिलहाल जेल में सजा काट रही है। इधर, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
ये भी पढ़े- Indore news: बच्चे नहीं होने पर पति को आया गुस्सा, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जलाया












Click it and Unblock the Notifications