Indore news: बच्चे नहीं होने पर पति को आया गुस्सा, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जलाया
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकालकर सामने आया है, जहां शादी के बाद बच्चे नहीं होने पर पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी का प्राइवेट पार्ट ही जला दिया। पति की हरकत के बाद पत्नी ने पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोप पति को हिरासत में ले लिया है।
मामला बेटमा का बताया जा रहा है, जहां पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गर्म वस्तु से दाग दिया। पति की इस हरकत से नाराज महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, घटनाक्रम बेटमा का बताया जा रहा है, जहां मजदूरी करने वाले पति ने शादी के कई साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर पत्नी का प्राइवेट पार्ट गर्म वस्तु से दाग दिया। इसके बाद पत्नी पुलिस के पास पहुंची, और आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि, पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही पति को जेल भेज दिया गया है। दंपत्ति का कुछ सालों पहले ही विवाह हुआ था। कई सालों बाद भी दंपति को बच्चे नहीं हुए, संभवत: इसी के चलते आरोपी पति ने यह कदम उठाया है।
ये भी पढ़े- Indore news: पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी महिला, गंवानी पड़ी जान












Click it and Unblock the Notifications