Indore News: पति के पास वापस रहने गई गर्लफ्रेंड तो बॉयफ्रेंड को आया गुस्सा, जमकर की मारपीट

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां युवक ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के पति के साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं, युवक ने मारपीट करने के साथ ही पति को जान से मारने की धमकी भी दी है।

युवक की ओर से धमकी दी जाने के बाद गर्लफ्रेंड और उसके पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी युवक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, यही कारण है कि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बिहार टीम भिजवाई है। वहीं अब जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Indore

जानकारी के मुताबिक, कुछ सालों पहले निजी स्कूलों में प्रिंसिपल महिला की जान पहचान सिंगिंग एप के जरिए बिहार में रहने वाले युवक से हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं महिला के प्रेम में युवक बिहार से इंदौर आ गया, और यही काम करने लगा। वहीं जब महिला और प्रेमी के बीच अफेयर की जानकारी पति को लगी, तो पति ने महिला से विवाद किया, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। कुछ समय बाद ही महिला अपने पति के पास वापस लौट गई।

महिला के पति के पास वापस लौटते ही महिला का प्रेमी गुस्सा हो गया, जहां उसने महिला के घर पहुंच कर महिला और पति के साथ मारपीट की है। वहीं महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी है। इधर, अब महिला और उसके पति ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जहां अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में छापे मार कार्रवाई कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी युवक की तरफ में होने की बात कहती नजर आ रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी की दोस्त को मिलने बुलाया, मौका पाकर पटवारी ने किया गलत काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+