Indore: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए सेल्समैन बना चोर, अपने ही शोरूम से मंगलसूत्र चुराए

Indore News: दिवाली का त्यौहार है, जहां त्यौहार के अंतर्गत लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचकर सोना-चांदी के जवारत खरीद रहे हैं। इस बीच शहर के प्रसिद्ध शोरूम से सोने-चांदी की चोरी की वारदात निकलकर सामने आई है, जहां इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी शोरूम में ही काम करता था.

शोरूम से मंगलसूत्र की चोरी होने के बाद जब शोरूम मैनेजमेंट ने CCTV फुटेज देखे तो शोरूम में ही काम करने वाला युवक मंगलसूत्र कपड़े में दबाकर अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था। वहीं इसके बाद जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Indore

जानकारी के मुताबिक, एमजी रोड पर स्थित प्रसिद्ध शोरूम से मंगलसूत्र की चोरी की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद जब मैनेजमेंट ने CCTV फुटेज चेक किए तो शोरूम में काम करने वाला युवक ही कपड़े में मंगलसूत्र दबाकर मंगलसूत्र ले जाता हुआ दिखाई दिया। शोरूम मैनेजमेंट के मुताबिक, लगभग 8 से ज्यादा मंगलसूत्र शोरूम से चोरी हुए हैं, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटनाक्रम के बाद अब शोरूम मैनेजमेंट पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है।

पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए वह इस वारदात को अंजाम देता था, जहां उसने 8 से ज्यादा मंगलसूत्र कपड़े में रख कर चोरी किए हैं। वहीं अब शोरूम मैनेजमेंट की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शोरूम मैनेजमेंट को चोरी की वारदात होने के बाद कर्मचारी पर शक था, जिसके बाद उन्होंने CCTV फुटेज खंगाले, जहां CCTV फुटेज खंगालने पर कर्मचारी ही मंगलसूत्र की चोरी करता हुआ पाया गया। वहीं अब कर्मचारी पर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- Indore: साइबर ठगी के नए तरीकों ने चौंकाया, पुलिस ने किया जनता को अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+