MP: मिलने के लिए लड़का बना रहा था दबाव, तंग आकर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम
इंदौर, 23 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ऐसा मामला निकल कर सामने आया जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, यहां एक लड़की ने इस वजह से अपनी जान दे दी कि उसे एक लड़का बार-बार मिलने के लिए परेशान कर रहा था। पुलिस को मोबाइल से मिली जानकारी में यह बात सामने आई है कि, लड़का एक तरफा दोस्ती के लिए लड़की पर लगातार दबाव बना रहा था, जिसके चलते लड़की परेशान नजर आ रही थी। वहीं लड़की, लड़के को बार-बार जान देने की चेतावनी दे रही थी। लेकिन लड़का, लड़की की बात नहीं मान रहा था। वहीं परेशान होकर आखिरकार लड़की ने मौत को गले लगा लिया, और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, शहर के श्रद्धा सबुरी कॉलोनी में यह घटनाक्रम घटित हुआ है, जहां एक युवती ने देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की छोटी बहन ने युवती को फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद बहन ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां और भाई को दी। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही परिजनों ने युवती का शव फांसी के फंदे से उतारा, और तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। उधर, युवती का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं युवती के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मोबाइल में मिली चैट
परिजनों ने जांच के दौरान युवती का मोबाइल पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती के मोबाइल से मिली चैटिंग इस ओर इशारा कर रही है कि, युवती का दोस्त युवती पर लगातार मिलने का दबाव बना रहा था, जहां इसी के चलते परेशान होकर युवती ने सुसाइड कर लिया। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications