दिग्विजय सिंह और कैलाश विजयवर्गीय ने एक-दूसरे को पहनाई पगड़ी, वायरल VIDEO पर आ रहे ऐसे फनी कमेंट

इंदौर। सोशल मीडिया में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दि​ग्विजय सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश की सियासत के कुछ अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। साथ ही वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Digvijay Singh, Kailash Vijayvargiya Video Viral in Social media

बता दें कि कभी एक-दूसरे पर शब्दबाण चलाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को इंदौर में एक दूसरे को पगड़ी पहनाते और हंसी ठिठोली करते दिखे। इंदौर के पलासिया स्थित आदर्श रोड पर आयोजित कार्यक्रम में यह नजारा देखने को मिला।

इस दौरान पहले दिग्विजय सिंह ने विजयवर्गीय को पगड़ी पहनाई। जब वही पगड़ी विजयवर्गीय दिग्विजय सिंह को पहनाने लगे तो कांग्रेस नेता ने इनकार कर दिया। इसके बाद विजयवर्गीय ने दूसरी पगड़ी मंगवाई और दिग्विजय सिंह को पहनाई। इस मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए विजयवर्गीय ने लिखा, 'संयोग से आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से इंदौर में मुलाकात हो गई। उनसे पुरानी बातें याद करते हुए हंसी-मजाक कर अच्छा लगा।'

Digvijay Singh, Kailash Vijayvargiya Video Viral in Social media
सोशल मीडिया में आ रहे ऐसे कमेंट

सोशल मीडिया यूजर भी इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं। कुमार मनोज @kmanoj_24 लिखते हैं, 'एक-दूसरे को पहनाने के बाद जनता का नंबर आता है।' टि्वटर यूजर @onlytusharJ ने लिखा, दिग्गी 'चाचा सिर्फ जालीदार टोपी पहनने के आदी हैं।' सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ ऐसे भी कमेंट दिए, 'ये याराना बना रहे', 'राजनीति की अच्छी तस्वीर', मतभेद होना चाहिए, 'मन भेद नहीं। आज ये आपने चरितार्थ किया।' टि्वटर यूजर @Praffula_M लिखते हैं, 'कांग्रेस जो दिग्विजय जी को समझती है, वैसे वो है नहीं वैसे।' रमण जगताप @RamanJagtap2 लिखते हैं, 'भले ही हम दिग्विजय सिंह के विरोधी है लेकिन ऐसे पल दिल को खुशी देते हैं।' पवन गौतम @pawanibnmathura ने लिखा, 'बहुत दिन बाद राजनीतिक जगत से अच्छी तस्वीर दिखी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+